आजमगढ़, मऊ और बलिया में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान से मानसून क्षेत्र में प्रवेश कर चुका है. जिसका असर दिखना शुरू भी हो गया है चारो तरफ आंशिक बादल छाए हुए हैं अगले 24 घण्टे बाद बारिश की संभावना है . आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा मौसम-
आजमगढ़ में क्षेत्र में मानसून मानसून दस्तक दे चुका. जिले में आज ज्यादा बारिश की संभावना नहीं है परंतु दिनभर आंशिक बादल छाए रहेंगे. वहीं तापमान में वृद्धि और बादल छाए रहने से उमस भरी गर्मी से लोग पुनः परेशान हैं. मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री के आसपास रहेगा. वहीं आजमगढ़, बलिया और मऊ में मंगलवार से अच्छी बारिश होगी.
आजमगढ़ का मौसम
आज जिले में ज्यादातर बादल छाए रहेंगे. अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। और हवा की सबसे तेज रफ्तार 11 किमी/घंटा रहेगा. तापमान बड़ने से लोगो को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाला है. मंगलवार से बारिश की संभावना है उसी दिन कुछ तापमान कम होगा.
मऊ का मौसम
आज जिले में ज्यादातर बादल छाए रहेंगे बारिश नहीं होने की संभावना है. तापमान 38 से 28 के बीच रहेगा. जिसके चलते उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहेंगे. वहीं हवा की रफ्तार 13 किमी/घंटा रहेगा. मंगलवार से बारिश होगी.
बलिया का मौसम
बलिया जिले में आज तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के अनुसार प्री मानसून आ गया है परंतु परन्तु बारिश की संभावना कम है. पूरे दिन आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. बारिश मंगलवार से होगी. जनपद का तापमान 38 से 28 के बीच रहेगा. और हवा की रफ्तार 16 किमी/घंटा रहेगा.