
सांसद दिनेश लाल मिले छात्रा श्रेया के परिजनों से,
आजमगढ़ जिले के चर्चित श्रेया तिवारी मौत मामले में अब सांसद दिनेश लाल निरहुआ का बयान आया है। सांसद ने कहा कि श्रेया तिवारी की मौत दुखद है। इस मामले की जांच के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को परिजनों ने ज्ञापन दे दिया है, मऊ पुलिस के जांच पर जो शक संदेह है उसका उसका जांच होगा।
वहीं सांसद दिनेश लाल यादव ने कहा कि जिस तरीके से एकाएक जांच को आजमगढ़ से मऊ शिफ्ट किया गया वह शक के घेरे में है .जिस तरीके से 11वीं की छात्रा श्रेया की मौत हुई है वह बहुत ही दुखद है।
इस मामले की सच्चाई सभी के सामने आनी चाहिए कि आखिर मौत की वजह क्या है? विद्यालय प्रशासन को भी सहयोग करना चाहिए और पुलिस से भी न्याय की उम्मीद है।
दिनेश लाल यादव ने कहा कि जब श्रेया की मौत हुई उस वक्त संसद का सत्र चल रहा था मैं वहीं से सारी जानकारियां ले रहा था. छात्रा, स्कूल और परिजन सभी से जुड़े बयान को मैंने सुना है इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी पत्र दिया जा चुका है जिसके चलते न्याय जरूर होगा।
जानिए श्रेया तिवारी मौत मामला
गौरतलब है कि आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र के चिल्ड्रन गर्ल्स स्कूल में बीते 31 जुलाई को ग्यारहवीं की छात्रा श्रेया तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। स्कूल प्रशासन के अनुसार छात्रा ने बिल्डिंग से कूद करके आत्महत्या कर ली थी, लेकिन श्रेया के परिजनों ने स्कूल के प्रिंसिपल और क्लास टीचर पर गंभीर आरोप लगाए थे। जिसमें पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए प्रिंसिपल और क्लास टीचर को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन जैसे ही इस मामले की जांच मऊ के सीओ सिटी धनंजय मिश्रा को मिली तो कोर्ट में विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ कोई सबूत न मिलने की जांच प्रस्तुत की गई, जिससे सीजेएम कोर्ट ने प्रिंसिपल और क्लास टीचर को जमानत दे दी। तभी से यह मामला और तूल पकड़ लिया कि पुलिस ने कहीं ना कहीं खेल कर दिया है। उसी को लेकर के सीएम योगी आदित्यनाथ को भी निष्पक्ष जांच के लिए परिजनों ने ज्ञापन सौंपा है।
Published on:
15 Aug 2023 07:15 pm

बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
