आजमगढ़

पीएम मोदी जन्म दिवस पखवाड़ाः भाजयुमों ने तैयार की रणनीति, एक अक्टूबर को पूरे जिले में होगा पौधरोपण, तय होंगे वृक्ष पालक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पखवाड़ा के तहत भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एक अक्टूबर को पूरे जिले में पौधरोपण अभियान चलाएंगे। इस दौरान वृक्ष पालक की भी भूमिका तय की जाएगी। कार्यकर्ताओं का प्रयास होगा कि जो भी पौधे लगाएं जाय उनकी सुरक्षा भी हो ताकि वे पेड़ बन सकें।

2 min read
Sep 27, 2022
बैठक कर रणनीति बनाते भाजयुमो कार्यकर्ता

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की बैठक सोमवार को जिला कार्यालय में हुई। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस सेवा पखवाड़े के तहत आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करने के साथ ही रणनीति तय की गई। कार्यकर्ताओं ने फैसला किया कि एक अक्टूबर को जिले के सभी 22 विकासखंड क्षेत्रों में पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। पौधे लगाने के साथ ही उनकी सुरक्षा के लिए वृृक्ष पालक भी तय किए जाएंगे ताकि उनकी सुरक्षा हो और वे पेड़ बन सकें। इस दौरान ब्लाकवार पदाधिकरियों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई।

मुख्य अतिथि भजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय ने आगामी कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व के द्वारा युवा मोर्चा को सेवा पखवाड़े के अंतर्गत 17 सितंबर को रक्तदान का निर्देश दिया गया था। यह कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहा। हमारे कार्यकर्ताओं ने पूरे मनोयोग से कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अब हमें एक अक्टूबर को पूरे जिले में पौधरोपण करना है। जिले के सभी 22 मंडलों में एक साथ पौधरोपण किया जाएगा। हम पौधरोपण करने के साथ ही यह भी सुनिश्चित करेंगे कि पौधों की सुरक्षा हो सके। इसके लिए वृक्ष पालक भी तय किए जाएंगे।

जिलाध्यक्ष निखिल राय जी ने कहां कि रक्तदान अभियान में जिस प्रकार आजमगढ़ पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है उसी प्रकार पौधरोपण में भी युवा मोर्चा अग्रणी भूमिका में रहेगा। जिला महामंत्री श्रीकृष्ण सिंह किशन ने बताया कि इस अभियान में प्रत्येक मंडल में पौधरोपण कर वृक्ष पालक की भी भूमिका तय की जाएगी जिससे लगाए गए पौधे की उचित देखभाल भी की जा सके। संचालन भाजयूमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पीयूष चौबे जी ने किया। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी रोहित उपाध्याय, संदीप सिंह, शिवम सिंह, विवेक सिंह, अश्विनी मिश्रा, सूर्य प्रकाश सिंह, सफीक सिद्धकी, अभिषेक राय, बृजेश चौरसिया, शौर्य सिंह कौशिक, मिलिंद सिंह, ओम प्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे।

Published on:
27 Sept 2022 10:48 am
Also Read
View All

अगली खबर