4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज के पूर्व प्रबंधक की संपत्ति की जाएगी कुर्क, नोटिस चस्पा

आरोप है कि कक्षा 6 से 12 तक के अंग्रेजी माध्यम के छात्रों से सत्र 2019-20 और 2020-21 में वित्तविहीन का छात्र बताकर निर्धारित फीस से अधिक की वसूली की गई थी, जिसे स्कूल फंड में जमा नहीं किया गया और जब रिकार्ड माँगा गया तो फर्जी ऑडिट रिपोर्ट लगाईं गई थी।

less than 1 minute read
Google source verification
azamgarh.jpg

आजमगढ़ समाचार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले के प्रतिष्ठित विद्यालय शिब्ली इण्टर नेशनल कॉलेज के पूर्व प्रबंधक के घर पर बुधवार को शहर कोतवाली पुलिस ने कुर्की की नोटिस चस्पा की। पूर्व प्रबंधक सरायमीर थाना क्षेत्र के बीनापारा गांव के निवासी है।

2022 में उन पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था, तभी से वह फरार चल रहे हैं। शहर कोतवाली के एसआई उमेश चंद्र यादव बुधवार को टीम के साथ शिब्ली पीजी कॉलेज के पूर्व प्रबंधक अब्दुल कयूम के बीनापार गांव स्थित घर पहुंचे और कुर्की की नोटिस कोर्ट के आदेश पर चस्पा की। इस नोटिस के बाद भी यदि वे हाजिर नहीं होते हैं तो कोर्ट के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी।