आजमगढ़

आजमगढ़ के शिवम शर्मा ने यूगांडा में जीता इंटरनेशनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप का गोल्ड और सिल्वर मेडल

सिंगल में गोल्ड व मिक्स डबल में सिल्वर मेडल जीतकर दोहरा खिताब हासिल किया।

less than 1 minute read
शुभम शर्मा

आजमगढ़. क्रिकेट में कई बड़े नाम देने वाले इस जिले ने अब बैडमिंटन में भी अपनी छाप छोड़नी शुरू कर दी है। जिले के शिवम शर्मा ने यूगांडा में आयोजित इंटरनेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता में सिंगल में गोल्ड व मिक्स डबल में रजत पदक जीत दोहरा खिताब हासिल किया है। इसे बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। शिवम की सफलता से परिवार ही नहीं बल्कि खेलप्रेमी भी गदगद है।

युगाण्डा में आयोजित चार दिवसीय इन्टरनेशनल बैंडमिंटन प्रतियोगिता में भारत, इजिप्ट, श्रीलंका, पेरू, मलेशिया, थाइलैंड सहित दर्जनभर से अधिक देशो की टीमों ने प्रतिभाग किया था। इसमें भारत का प्रतिनीधित्व शिवम शर्मा व तरूण कोना ने किया।


शिवम् शर्मा और तरूण कोना की जोड़ी ने नाईजीरिया के गोडविन ओलो फुआ और अनूलूवापो ओपेयोरी की जोड़ी को 21-15, 22-20 से हराकर विजेता होने का गौरव हासिल किया। वहीं मिक्स डबल में भारत के तरूण कोना और पार्टनर के खिलाफ खेलते हुए रजत पदक हासिल किया।

आजमगढ़ स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी के अध्यक्ष डा. अमित सिंह ने शिवम शर्मा की इस उपलब्धि पर कहा कि आजमगढ़ को शिवम शर्मा जैसे खिलाड़ियों पर नाज है और सभी लोग उत्साहित है कि शिवम शर्मा से अनेक जूनियर खिलाड़ी प्रोत्साहित होंगे और अधिक उत्साह से अपने खेल विकास पर ध्यान देंगे। उन्होने कहा कि शिवम शर्मा की इस उपलब्धि पर विवेक गुप्ता, आशुतोष रूंगटा, प्रणीत श्रीवास्तव, कौशल सिंह, मोहम्मद शाहिद, क्षेत्रीय कृडाधिकारी मुद्रिका तिवारी, राजनरायण यादव, किशन श्रीवास्तव, द्वारिकाधीश पाण्डेय, डा. नीतिन सिंह, डा. स्वास्ति सिंह, डा. एके सिंह आदि ने बधाई दी।

By Ran Vijay Singh

Published on:
24 Feb 2020 02:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर