
मौसम का बदला स्वरूप, कहीं धूप कहीं हल्की बारिश जैसा होगा आपके जिले का हाल
Weather Update Azamgarh: आजमगढ़ मंडल में मौसम का स्वरूप बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग की माने तो अब कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है तो कहीं-कहीं तेज धूप का मौसम बना रहेगा। जानिए जानते हैं आजमगढ़ के तीनो जिले का ताजा अपडेट...
आजमगढ़ का मौसम
स्थानीय मौसम विभाग की इकाई के अनुसार आज मंगलवार को आजमगढ़ में दिनभर हल्का बादल छाया रहेगा और मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 34 न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है और हवा की सबसे तेज रफ्तार 14 किमी/घंटा रहेगा। गुरुवार को आंधी और गरज के साथ हल्की बारिश का अलर्ट।
बलिया का मौसम
स्थानीय मौसम विभाग की इकाई के अनुसार बलिया में दिनभर हल्का कोहरा रहेगा और मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 34 न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है और हवा की सबसे तेज रफ्तार 3 किमी/घंटा रहेगा। गुरुवार को आंधी और गरज के साथ हल्की बारिश का अलर्ट।
मऊ का मौसम
स्थानीय मौसम विभाग की इकाई के अनुसार मंगलवार को दिनभर तेज धुप रहेगा और मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 34 न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है और हवा की सबसे तेज रफ्तार 3 किमी/घंटा रहेगा। गुरुवार को आंधी और गरज के साथ हल्की बारिश का अलर्ट।
आज इन जिलों में बारिश के आसार
01. यूपी मौसम विभाग की मानें तो आज सोमवार उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, रायबरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, लखनऊ, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, अयोध्या, सुल्तानपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत रविदास नगर, मिर्जापुर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर और सोनभद्र जिलों में एक या दो स्थानों पर बारिश की संभावना है।
02. जौनपुर, अंबेडकरनगर, वाराणसी, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, चंदौली में कुछ स्थानों पर बारिश होगी. इसके अलावा मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र में तेज आंधी के साथ आकाशीय चमक होने की संभावना जताई गई है।
03. सोमवार को प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली और वाराणसी जिले में बादल गरजने के साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है।
04. संत रविदास नगर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और मुजफ्फरनगर जिले में भी बादल गरजने के आसार है। इस दौरान बिजली गिरने के आसार है।
05. बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद और रामपुर जिले में बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
06. बरेली, पीलीभीत शाहजहांपुर और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।
Published on:
19 Sept 2023 07:19 am

बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
