4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखिलेश यादव और बाहुबली रमाकांत यादव के गले मिलते ही बदल जायेगा पूर्वांचल का राजनीतिक समीकरण, सपा को इस तारीख का इंतजार

शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में जुटे बाहुबली और उनके समर्थक, सैकड़ों वाहनों के काफिले से लखनऊ जाएंगे रमाकांत

2 min read
Google source verification
ramakant yadav

शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में जुटे बाहुबली और उनके समर्थक, सैकड़ों वाहनों के काफिले से लखनऊ जाएंगे रमाकांत

आजमगढ़. ये कहना गलत नहीं होगा कि चार बार लोकसभा के सदस्य रहे बाहुबली रमाकांत यादव एक बार फिर प्रदेश को अपनी ताकत दिखाने में कसर नही छोड़ रहे हैं। सालों तक भाजपा फिर कुछ दिन कांग्रेस में रहने वाले इस बाहुबली के सपा में आने का इंतजार पार्टी बहुत पहले से कर रही थी। लेकिन अब वो दन करीब आ गया है जब 6 अक्टूबर को रमाकांत साइकिल की सवारी करने वाले हैं। बाहुबली रमाकांत यादव के सपा में शामिल होते ही जिले के कई नेताओं की मुश्किल बढ़नी तय है। कारण कि हासिए पर पहुंच चुके रमाकांत एक बार फिर अपना वर्चश्व कायम करने की कोशिश करेंगे। वहीं बीजेपी और कांग्रेस को बाहुबली का विकल्प खोजना होगा। कारण कि वर्ष 1984 के बाद जिले में कांग्रेस का खाता नहीं खुला है तो वर्ष 2009 में रमाकांत के ही दम पर ही बीजेपी ने भी यहां खाता खोला था।

वर्ष 1984 में कांग्रेस जे से राजनीतिक कैरियर कैरियर की शुरूआत करने वाले रमाकांत यादव कभी एक दल में नहीं सके। दल बदल में माहिर रमाकांत यादव जनता दल, सपा, बसपा, कांग्रेस, बीजेपी में रह चुके हैं। यहीं नहीं वह अपनी पत्नी रंजना यादव को जद यू से भी चुनाव लड़े चुके हैं। रमाकांत के बारे में कहा जाता है कि वे जहां भी गए राजनीतिक लाभ के लिए गुटबाजी को बढ़ावा दिया। रमाकांत यादव सर्वाधिक समय समाजवादी पार्टी में रहे। सपा में उन्हें मुलायम सिंह यादव को बेहद करीबी माना जाता है। आजमगढ़ व आसपास के जिलों में अपना वर्चश्व कायम करने क लिए रमाकांत यादव अमर सिंह और आजम खान तक से पंगा लेने में नहीं चुके थे लेकिन गेस्ट हाउस कांड में मुलायम का साथ देने के कारण एक के बाद एक चुनाव में न केवल उनको टिकट मिला बल्कि कद भी बढ़ता गया।

लेकिन अमर सिंह से उनका पंगा भारी पड़ा। बाद में बलराम यादव, दुर्गा यादव जैसे जिले के नेताओं को भी अपना विरोधी बना लिया। गुटबंदी बढ़ी तो अमर सिंह भारी पड़े और 2003 में रमाकांत यादव को सपा से बाहर जाना पड़ा। अब 16 साल बाद एक बार फिर रमाकांत यादव पार्टी में वापसी कर रहे हैं। रमाकांत छह अक्टूबर को दल बल के साथ पार्टी ज्वाइन करेंगे। रमाकांत की वापसी से जिले के राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल जाएंगे। मुश्किल और चुनौतियां सिर्फ विपक्ष की नहीं बढ़नी है बल्कि सपा की राह भी मुश्किल हो जाएगी।

तीन गुटों में बंटी सपा अब चार गुटों में बंट जाएगी। माना जा रहा है कि जैसे पूर्व के चुनाव में बलराम और दुर्गा एक दूसरे को चुनाव हराने के लिए संघर्ष करते थ अब एक नाम और रमाकांत का गढ़ जाएगा। रहा सवाल बीजेपी का तो रमाकांत के जाने के बाद पार्टी मंे एक बड़ी जगह खाली हो चुकी है। रमाकांत के दम पर ही बीजेपी 2009 में पहली बार लोकसभा सीट जीतने में सफल हुई थी। अब रमाकांत यादव विरोध में खड़े होंगे तो पार्टी को एक मजबूत विकल्प तलाशना होगा।

रहा सवाल कांग्रेस का तो वह रमाकांत के जरिए पिछड़ों को अपने पक्ष में करने का सपना देख रही थी लेकिन रमाकांत ने पार्टी को जिस तरह दगा दिया है अब उसे भी एक मजबूत पिछड़े नेता की तलाश पूर्वांचल में करनी होगी। बसपा की चुनौती इसलिए बढ़ जाएगी कि रमाकांत की कुछ प्रतिशत दलितों में पैठ है तो कई जगह उनकी दहशत भी काम आती है।