4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather News: ठंडी हवाओं ने पूर्वांचल में बड़ाया सर्द, जानिए मिचौंग तूफान से बदलते मौसम का हाल

Weather Tomorrow: पूर्वांचल का मौसम ठंडी हवाओं से सर्द हो चला है। बंगाल की खाड़ी में आए तूफान मिचौंग का असर पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। 6 और 7 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है।

2 min read
Google source verification
mausampic.jpg

ठंडी हवाओं ने पूर्वांचल में बड़ाया सर्द

IMD Weather Alert: पूर्वांचल का मौसम ठंडी हवाओं से सर्द हो चला है। बंगाल की खाड़ी में आए तूफान मिचौंग का असर पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। 6 और 7 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है। तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में आए हुए इस तूफान के असर से उत्तर प्रदेश के जिलों में भी आंशिक से लेकर मध्यम स्तर के बादल छाए हुए हैं। वहीं तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की कमी आई है। रात से ही ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो गईं हैं। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो ये तूफान पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी गलन और ठंडी बढ़ा सकता है।

वही हम बात करें आजमगढ़ मंडल के मऊ बलिया और आजमगढ़ जिले में तो यहां भी लगातार देर रात से तेज हवाएं चल रही हैं गलन भरी हवाओं के चलते ठंड बढ़ गई है। हालांकि कोहरा कम होने से लोगों को थोड़ी राहत है लेकिन जो भी लोग घर से निकल रहे हैं वह सर्दी के कपड़ों से अपने को पूरी तरीके से ढके हुए हैं ताकि ठंड भरी हवाओं से बचा जा सके।

IMD Alert के अनुसार जानिए ताजा मौसम का हाल

विशेषज्ञों के मुताबिक मिचौंग तूफान लौटते समय यूपी पर असर डालेगा। लखनऊ समेत मध्य यूपी के कई जिलों में आज से बारिश की संभावना जताई जा रही है।चक्रवात मिचौंग का असर पूर्वी उत्तर प्रदेश पर भी पड़ेगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, अलग-अलग स्थानों पर बारिश व गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। ऐसे हालात सात दिसंबर तक बने रह सकते हैं।

इन जिलों को प्रभावित करेगा ‘मिचौंग’
आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, कन्नौज, कानपुर, कानपुर देहात, खीरी, सीतापुर, अलीगढ़, आगरा, झांसी, रामपुर, संभल, औरैया, बदायूं, बरेली, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, कासगंज, जालौन, शाहजहांपुर समेत आसपास के इलाके में बारिश रिकार्ड की गई है। चक्रवाती तूफ़ान मिचौंग के कारण दक्षिण पूर्वी यूपी, खासकर छत्तीसगढ़ और झारखंड से सटे इलाकों में इसका असर साफ़ देखने को मिलेगा।