आजमगढ़

नाबालिग़ लड़की के साथ दुष्कर्म, विरोध पर दिया जान से मारने की धमकी

थाने में लड़की के पिता ने दी तहरीर ,मुकदमा दर्ज

आजमगढ़May 22, 2018 / 09:07 am

sarveshwari Mishra

दुष्कर्म

आजमगढ़. सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के ग्राम बनियापार (सगडेपुर) निवासी हरिहर विश्वकर्मा ने सोमवार को तहरीर दिया कि मेरी पुत्री जो नाबालिग़ है। जिसे गांव के ही दिवाकर सिंह पुत्र नेकचन्द सिंह पटेल ने 17 मई 2018 को क़रीब 9 बजे रात मे बहला फुसलाकर अपने मकान मे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। लड़की ने काफ़ी विरोध किया तो वह जान से मारने की धमकी दे डाली।
यह भी पढ़ें
मिशन-2019 को लेकर BJP ने झोंकी ताकत, कार्यकर्ताओं को जीत का
मंत्र देंगे पंकज सिंह

 

 

बता दें कि आरोपी दिवाकर लड़की को शोर न मचाने को कहा उसके बाद भी लड़की नहीं मानी तो जान से मारने की धमकी दी। लड़की के परिवार के लोगों ने काफ़ी तलाश किया फिर भी लड़की का कहीं पता नहीं चला। देर रात जब लड़की अपने घर आई तो पूरी बात परिवार के लोगों से बताई। लड़की की बात सुनकर जब परिजन आरोपी के घर पहुंचे तो लड़के के पिता ने भी लड़की के पिता को डरा-धमका दिया। उसने कहा कि अगर तुममें से कोई भी थाने में गया तो उसका परिणाम बुरा होगा।
 

यह भी पढ़ें
अंबेडकर प्रतिमा टूटने पर आजमगढ़ में बवाल, तनाव पूर्ण माहौल में अधिकारी और पुलिस फोर्स तैनात

 

उसके बाद लड़की के पिता ने थाने में तहरीर देकर पुलिस अधीक्षक से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है। इस सन्दर्भ मे जब थाना प्रभारी संदीप यादव से पूछा तो उन्होने बताया कि तहरीर मिली है जिसके के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
 

यह भी पढ़ें
सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धा सहित दो की मौत, एक घायल

 
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.