scriptजींस कंपनी में डकैती का पुलिस ने किया खुलासा, 5 को गिरफ्तार कर लाखों की जींस की बरामद | bagpat police arrested five criminals | Patrika News
बागपत

जींस कंपनी में डकैती का पुलिस ने किया खुलासा, 5 को गिरफ्तार कर लाखों की जींस की बरामद

Highlights
. कर्मचारियों को बधंक बनाकर डाली थी डकैती. गाड़ी में भरकर ले गए थे जींस. पुलिस ने पांच किए गिरफ्तार
 

बागपतDec 03, 2019 / 03:51 pm

virendra sharma

bad.jpg
बागपत। नगर के चमरावल रोड स्थित जींस रंगाई कंपनी में हुई डकैतरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले मेंं पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने जींस बरामद कर ली है। बदमाशों ने कंपनी में मौजूद 2 कर्मचारियों को बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया था। हालांकि पुलिस ने घटना को चोरी में दर्ज किया था। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही थी।
यह भी पढ़ें

BCCI ने UP के 4 खिलाड़ियों को इंडियन टीम में किया चयनित, यह खिलाड़ी हो सकता है कैप्टन क्लब में शामिल

बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के चमरावल रोड पर एक जींस बनाने वाली कंपनी पर धावा बोलकर आधा दर्जन से अधिक हथियार बंद डकैतों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था। यहां डकैतों ने मौजूद कर्मचारियों को गनपाइॅट पर लेकर घटना को अंजाम दिया। जींस एक मिनी ट्रक में भर कर ले गए थे। डकैतों ने कंपनी से लाखों रुपयो की जींस की डकैती डाली थी।
कंपनी मालिक इमरान की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने सोमवार को इस लूटकांड में शामिल पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर लोनी से 5 हजार 55 जींस बरामद की है। साथ ही छोटा हाथी भी बरामद कर लिया है। इनसे करीब सात हजार जींस बरामद की है। बागपत निवासी मोफीक, फैजल, संतोषपुर अंकित उर्फ गुड्डू, कानपुर निवासी मोसीन और गाजियाबाद निवासी जावेद को गिरफ्तार किया है।

Home / Bagpat / जींस कंपनी में डकैती का पुलिस ने किया खुलासा, 5 को गिरफ्तार कर लाखों की जींस की बरामद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो