29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुखार का कहर जारी, जिले में अब तक 11 लोगों की मौत, 246 नए मरीज चिन्हित

जिले के मल्हीपुर इलाके के हरदत्त नगर गिरंट के मजरा अयोध्यापुरवा व दुर्गापुरवा सहित कोड़री गांव में बुखार अपना कहर बरपा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बहराइच

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 4 Oct 2018, 6:40 PM IST

Kid

Kid

श्रावस्ती. जिले के मल्हीपुर इलाके के हरदत्त नगर गिरंट के मजरा अयोध्यापुरवा व दुर्गापुरवा सहित कोड़री गांव में बुखार अपना कहर बरपा रहा है। बुखार की चपेट में आने से अब तक बच्चों व किशोरी सहित 11 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि चार बच्चों का लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। वहीं स्वास्थ्य टीम ने 246 नए मरीजों को चिन्हित किया है। उचित इलाज का प्रबंध न होने के कारण परिवारीजनों द्वारा झाड़फूंक का भी सहारा लिया जा रहा है। फिलहाल डीएम दीपक मीणा ने गांव का दौरा कर गांव में मेडिकल टीम तैनात की है।

बता दें कि मल्हीपुर इलाके के ग्राम हरदत्त नगर गिरंट के मजरा अयोध्यापुरवा व दुर्गापुरवा सहित सिरसिया के कोड़री गांव में बुखार तेजी से अपना कहर बरपा रहा है। अयोध्यापुरवा, दुर्गापुरवा व सिरसिया के कोड़री गांव में करीब 246 लोग अब भी बुखार की चपेट में हैं। जिनके स्वास्थ्य के लिए परिवारीजनों द्वारा झाड़फूंक का भी सहारा लिया जा रहा है।
बीते एक सप्ताह पूर्व सूचना के बाद डीएम दीपक मीणा ने गांव का निरीक्षण किया था, जहां मौजूद ग्रामीणों ने डीएम के सामने ही व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी थी। जिसके बाद नाराजगी जताते हुए डीएम ने न सिर्फ संबंधितों को फटकार लगाई गई थी बल्कि तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने का भी निर्देश दिया था।

दुर्गापुरवा व अयोध्यापुरवा पहुंचे डीएम दीपक मीणा द्वारा ग्रामीणों से बीमारी के बारे में जानकारी ली गई। इस पर ग्रामीणों ने बताया कि हरदत्त नगर गिरंट स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विगत छह माह से चिकित्सक की तैनाती नहीं है। ऐसे में यहां आने वाले मरीजों को वापस लौटना पड़ रहा है। पीड़ित अपने बच्चों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मल्हीपुर ले गए थे, जहां चिकित्सकों द्वारा दवा देकर सभी को वापस लौटा दिया गया। चिकित्सकों का कहना था कि अस्पताल में जगह खाली नहीं है। इतना ही नहीं गांव में तैनात सफाई कर्मी कभी गांव नहीं आता। उचित इलाज न मिलने के कारण पीड़ित मरीजों के स्वास्थ्य के लिए झाड़फूंक का सहारा लिया जा रहा है।

इस पर भड़के डीएम ने थाना प्रभारी को झाड़फूंक करने वाले सोखा पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। साथ ही सफाई कर्मी के न आने की शिकायत पर डीएम ने मौके पर मौजूद ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेंद्र वर्मा से भ्रमण रजिस्टर दिखाने को कहा था, जिसे न दिखा पाने पर डीएम ने ग्राम पंचायत अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही सीएचसी मल्हीपुर प्रभारी डा. एसबी सिंह को भी फटकार लगाया था। इन सब के बावजूद अब भी जिले में बुखार से मौत होने का सिलसिला जारी है।

वही इस मामले में सीएमओ वीके सिंह बताते हैं कि गांवो में स्वास्थ्य टीम भेजी गई है। लोगों को लगातार दवाइयां वितरित कराई जा रही है। साथ ही गांवों की मॉनिटरिंग भी की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

बहराइच

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग