
बहराइच में दुकानदार ने किया पुलिस टीम पर हमला, रिवॉल्वर छीनने की भी कोशिश
लखनऊ. बहराइच में नॉनवेज बेचने वाले एक दुकानदार ने पुलिस पर हमला किया। दरअसल, लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान खुले में नॉनवेज बेचने वाली दुकान को जब पुलिस ने बंद कराने का आदेश दिया, तो दुकानदार ने अपने पूरे परिवार समेत पुलिस टीम पर हमला किया। दुकानदार ने पुलिस की रिवॉल्वर भी छीनने की कोशिश की। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर अब्दुल कलाम नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा ने बताया कि इस घटना में छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और अन्य पांच आरोपियों की तलाश जारी है।
मामला जिले के थाना राम गांव अंतर्गत पुलिस चौकी गम्भीरवा के भगवानपुर माफी का है। यहां चौकी इंचार्ज दरोगा गौरव सिंह अपने सहयोगी पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ भगवानपुर माफी गांव में कोरोना के लक्षण वाले व्यक्ति को क्वारंटाइन कराने गए थे। बाहर निकलते ही दरोगा ने उस व्यक्ति के घर के पीछे भीड़ देखी। दरोगा ने दुकानदार को रोकने का प्रयास किया लेकिन दुकानदार ने उसकी एक न सुनी। इसके बाद दरोगा ने दुकानदार का वीडियो बनाया। इससे नाराज होकर दुकानदार अब्दुल कलाम ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया और दारोगा का सर्विस रिवॉल्वर छीनने की कोशिश की। इस दौरान दारोगा और कांस्टेबल चोटिल हो गए।
Published on:
26 Apr 2020 03:54 pm
बड़ी खबरें
View Allबहराइच
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
