सपा नेता एसटी हसन ने समाचार एजेंसी 'ANI' से बात करते हुए कहा, "किसी भी समुदाय को दूसरे समुदाय पर पत्थर नहीं फेंकना चाहिए। उन्हें कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। सही तरीका है कि आप अपनी समस्याएं प्रशासन को बताएं। लेकिन दिक्कत उस समय होती है, जब लोग नमाज के समय मस्जिदों के पास लाउडस्पीकर पर गाना बजाते हैं। ऐसी झड़पें देश और समाज को कमजोर करती हैं। कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।"