4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर के VIP एरिया में पड़ा डाका, हथियारबंद डकैतों ने कैशियर को बंधक बनाकर 6 लाख लूटा

जिले में SP सभाराज के राज में अपराधियों के हौसले इस कदर परवान चढ़े हुए हैं

3 min read
Google source verification
bahraich

शहर के VIP एरिया में पड़ा डाका, हथियारबंद डकैतों ने कैशियर को बंधक बनाकर 6 लाख लूटा

बहराइच. जिले में SP सभाराज के राज में अपराधियों के हौसले इस कदर परवान चढ़े हुए हैं कि बार्डर के जिले बहराइच में पुलिस का इकबाल अपराधियों के मंसूबों पर किसी तरीके का लगाम कस पाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है। जिसका जीता जागता प्रमाण यही है कि अब अपराधी डकैती जैसी घटना को अंजाम देने में जरा भी संकोच नहीं कर रहे। घटना कोतवाली नगर क्षेत्र से सामने आई है जहां इंदिरा स्टेडियम जैसे VIP इलाके में खुली शालीमार हेचरीज लिमिटेड नाम की एक कंपनी के अंदर घुसे करीब आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने असलहे की नोंक पर आफिस के कैशियर सहित समस्त कर्मचारियों को बंधक बनाकर 6 लाख 18 हजार 900 रुपये की रकम को डकैती डाल कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही देवीपाटन मंडल के DIG अनिल कुमार राय ने SP बहराइच सभाराज के साथ घटना स्थल का मुआयना किया और इस घटना को काफी संवेदनशील घटना करार देते हुए जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने का भरोसा जताया है।

आप को बता दें कि ये घटना शहर के सबसे पॉश इलाके में घटित हुई है। जहां पर BJP के पूर्व विधायक जटाशंकर सिंह, पूर्व सांसद रानावीर सिंह, यूपी की बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जयसवाल, पुलिस अधीक्षक बहराइच सभाराज, सहित तमाम VIP लोगों के आवास घटना स्थल से चन्द कदमों की दूरी पर हैं।उस इलाके में वाहन सवार हथियार बन्द डकैतों द्वारा 6 लाख 18 हजार की डकैती की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाना कहीं न कहीं पुलिसिया लापरवाही का हाल बयां करने के लिये स्वयं में काफी है।

इस घटना कांड की भनक पाकर DIG अनिल कुमार राय ने मौके का दौरा कर बताया कि शालीमार कंपनी मुर्गी दाना और मुर्गी के बच्चों का व्यापार करती है। जिस कंपनी के कैशियर से लूट की घटना हुई है। आशंका जाहिर की जा रही है कि इस घटना में कहीं न कहीं किसी वर्कर का हाथ है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बीते रविवार की रात करीब 11.40 के आस पास लूट की घटना को अंजाम देकर भागे लुटेरों की सुरागरसी के लिये कई टीमें लगाई गई हैं। वहीं इस घटना में पुलिस की तरफ से 394 की धारा में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।जबकि IPC की गाईडलाईन के मुताबिक 4 से अधिक हथियार बन्द लोगों द्वारा बल प्रयोग कर लूट की घटना को कारित करना 395 डकैती की संगीन धाराओं में आता है। इस दशा में डकैती की घटना को लूट की धाराओं में दर्ज करना भी पुलिसिया सिस्टम पर तरह तरह का सवाल खड़ा कर रही है। अब देखना है कि पुलिस क्या राग अलापती है।


बहराइच शहर के पॉश इलाके सिविल लाइन इलाके में स्थित शालीमार हेचरीज में बीते रविवार की रात असलहों से लैस करीब आधा दर्जन डकैतों ने जमकर तांडव मचाया । लूट की कोशिश के दौरान कंपनी के कैशियर द्वारा विरोध जताने पर उसकी हथेली पर असलहों के बट से प्रहार कर घायल कर दिया। नकाबपोश लुटेरे 6लाख 18 हजार 900 ₹ की रकम लूटकर फरार हो गये। पीड़ित कैशियर ने पीवीआर को काल की, जो रिसीव न होने पर कंट्रोल रूम को जानकारी देने पर पुलिस हरकत में आई।

कोतवाली नगर के सिविल लाइन इलाके में स्थित इंदिरा स्टेडियम के पास शालीमार हेचरीज की ब्रांच है। यहां बीते रविवार की रात में लगभग 11:40 बजे वैन से गोंडा के कुछ कारोबारी रकम जमा करने पहुंचे। कंपनी के मैनेजर देहात कोतवाली के टेढवा बसंतापुर निवासी लाल प्रताप सिंह व कैशियर गोरखपुर निवासी आशीष कुमार शुक्ला की ओर छह लाख अठारह हजार नौ सौ रूपये की रकम जमा करनें के लिये ज्यों ही बढाई गयी। इसी दौरान असलहों से लैश आधा दर्जन डकैत आफिस में आ धमके। डकैतों ने सभी लोगों को असलहों की नोक पर ले लिया। कैशियर आशीष से नगदी छीनने की कोशिश की गयी। जिस पर एक लुटेरे ने उसके हाथ पर रिवाल्वर की बट से प्रहार कर घायल कर दिया। डकैत आनन फानन में छह लाख अठारह हजार नौ सौ की नगदी लूट कर फरार हो गये। मैनेजर व कैशियर ने यूपी डायल हंड्रेड को काल किया। रिंग जाती रही, लेकिन काल रिसीव नही हुई।जिले के कंट्रोल रूम पर काल किए जाने के बाद पुलिस हरकत में आई। सीओ सिटी सिद्धार्थ सिंह तोमर, नगर कोतवाल अटल बिहारी ठाकुर, एसएसटी प्रभारी जयनारायण शुक्ला, स्वास्थ्य प्रभारी जेके सिंह भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गये। एसपी सभाराज ने भी मौके पर पहुंचकर वारदात की जानकारी ली। सोमवार की दोपहर में डीआईजी अनिल कुमार राय शहर पहुंचे। उन्होंने वारदात व तहकीकात का ब्यौरा लेकर एसपी को घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए। एसपी सभाराज ने बताया कि हेचरीज मैनेजर लाल प्रताप सिंह की तहरीर पर लूट का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की गई है। इस मामले में लापरवाही बरतने के मामले DIG के दौरे के बाद देर शाम पुलिस अधीक्षक सभाराज ने कोतवाली नगर के उपनिरिक्षक राहुल सिंह व बीट सिपाही संजीव कुमार को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है।