scriptup weather: ठंड से कांपी पूर्वी यूपी, गोंडा में 10 डिग्री पहुंचा पारा, जानिए मौसम विभाग की भविष्यवाणी | UP Weather eastern up shivered cold mercury reached 10 degrees in gonda | Patrika News
बहराइच

up weather: ठंड से कांपी पूर्वी यूपी, गोंडा में 10 डिग्री पहुंचा पारा, जानिए मौसम विभाग की भविष्यवाणी

up weather: मौसम के तेवर कड़े हो गए हैं। पूर्वी यूपी में कोल्ड वॉर शुरू हो गया है। पछुआ हवाओं के कारण मौसम में तेजी से बदलाव हुआ है। सोमवार को गोंडा में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रिकार्ड किया गया। जाने अपने शहर के मौसम का हाल

बहराइचDec 12, 2023 / 07:43 am

Mahendra Tiwari

यह तस्वीर सोशल मीडिया से ली गई है

यह तस्वीर सोशल मीडिया से ली गई है

Up weather: उत्तर प्रदेश में ठंडक बढ़ रही है। नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। पूर्वी यूपी में कोल्ड वॉर शुरू हो गया। गोंडा में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पहुंच गया है। पूर्वी यूपी के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती लखनऊ और अन्य जिलों में रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 4-5 डिग्री की गिरावट हुई है। अगले 48 घंटे में तापमान में गिरावट की संभावना है। ठंडे रेगिस्तानी और हिमालयीय क्षेत्रों से आ रही शुष्क ठंडी हवाओं के प्रभाव से आने वाले दिनों में तापमान में 2 डिग्री की और न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट हो सकती है। इसके साथ हवा में नमी बढ़ने और वायुमंडलीय आर्द्रता के कारण कोहरा भी हो सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात के अवशेष का प्रभाव समाप्त होने से सतही स्तर पर हवा की दिशा उत्तरी-पश्चिमी हो गई है। इससे पूर्वी उत्तर प्रदेश में ठंडक बढ़ी है। रात में विकिरणीय शीतलन के कारण तापमान में गिरावट हुई है। आने वाले दिनों में ठंडे रेगिस्तानी और हिमालयीय हवाओं की गति बढ़ने से तापमान में और गिरावट की संभावना है। साथ ही कोहरे का घनत्व भी कम होगा। मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम वैज्ञानिक उपेंद्र सिंह ने बताया कि आने वाले 2-3 दिनों में ठंडे रेगिस्तानी और हिमालयीय क्षेत्रों से आ रही शुष्क ठंडी हवाओं की गति बढ़ने से दिन के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट हो सकती है। न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की मामूली गिरावट भी संभावना है। उनके अनुसार, वायुमंडलीय आर्द्रता और तेज सतही पछुआ हवाएं 20-22 किलोमीटर प्रति घंटा के साथ कोहरे का घनत्व कम करेंगी। सुबह के समय छिछला से मध्यम कोहरा भी हो सकता है।
मौसम के अनुसार, 11 से 14 दिसंबर के बीच प्रदेश में शुष्क मौसम रहने की उम्मीद है। इसके दौरान पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा हो सकता है। 15 और 16 दिसंबर को भी शुष्क मौसम का आसार है। विभिन्न शहरों में न्यूनतम तापमान जैसे कि बरेली (7.0 डिग्री सेल्सियस), नजीबाबाद (7.8 डिग्री), मुजफ्फरनगर (8.8 डिग्री), मेरठ (10.3 डिग्री), फुरसत गंज (10.2 डिग्री), अयोध्या (10.5 डिग्री), सुल्तानपुर (10.5 डिग्री), और बहराइच (10.0 डिग्री) में तापमान रिकार्ड किया गया है।
Up weather today update: इन जिलों में तापमान की स्थिति पर एक नजर

यूपी के गोंडा जिले में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री बहराइच में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री श्रावस्ती में अधिकतम तापमान 26 डिग्री तथा न्यूनतम 12 डिग्री बलरामपुर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रविवार को रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के जिलों में भीषण कोहरा के साथ तापमान में अगले 48 घंटे में दो से तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है।

Hindi News/ Bahraich / up weather: ठंड से कांपी पूर्वी यूपी, गोंडा में 10 डिग्री पहुंचा पारा, जानिए मौसम विभाग की भविष्यवाणी

ट्रेंडिंग वीडियो