27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कागज की प्लेटें उपयोग करने किया जागरूक

पत्रिका स्वर्णिम भारत अभियान

less than 1 minute read
Google source verification
कागज की प्लेटें उपयोग करने किया जागरूक

कागज की प्लेटें उपयोग करने किया जागरूक

नेवरगांव वा। पत्रिका स्वर्णिम भारत अभियान से निरंतर नए लोग जुड़ रहे हैं। जिनके द्वारा अभियान की सराहना करते हुए इस अभियान को गांव-गांव तक ले जाने संकल्प लिया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को नवेगांव वा के ग्रामीणों को आयोजन के दौरान प्लास्टिक की प्लेटें उपयोग न कर कागज की प्लेट उपयोग करने की सलाह दी गई। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए निवेदन किया गया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र रमरमा व अन्य धार्मिक स्थलों में महाप्रसादी वितरण का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान प्लास्टिक की प्लेटों का उपयोग किया जा रहा है। इस दौरान क्षेत्र के जागरूक युवा अजय परिमल के नेतृत्व में मौके पर पत्रिका स्वर्णिम भारत अभियान किया गया। इस दौरान प्लास्टिक की प्लेट उपयोग न कर कागज की प्लेट या पेपर में महाप्रसादी वितरित किए जाने जागरूकता लाने प्रयास किया गया।
जानकारी के अनुसार गांव, शहर व देश में स्वच्छता बनाए रखने पत्रिका स्वर्णिम भारत अभियान चलाया जा रहा है। अभियान से जुड़कर जागरूक युवा अजय परिमल के नेतृत्व में ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सार्वजनिक कार्यक्रमों में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर उन्हें अपना कुछ समय इस अभियान में देने की अपील की है। जन सहयोग से आज इस कड़ी में सार्वजनिक स्थल के कार्यक्रमों में भंडारा बांटते हुए लोगों को कागज की प्लेट उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं उपयोग किए गए प्लेटों को जमा कर नष्ट किया गया। उपस्थित लोगों को प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने के लिए सहयोग देने की अपील की। इस दौरान प्रमुख रूप से अजय परिमल के नेतृत्व में डॉक्टर केके कठौते, दिव्या परिमल, इमला बावने, सरिता परिमल, लता हरिद्वाज सहित बड़ी संख्या में ग्रामींणजन उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

बालाघाट

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग