12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डीजे की धुन पर नाचते गाते निकली नगर में भीम रैली

शहर मुख्यालय सहित जिलेभर में भारत रत्न डॉ. बाबा साहब आम्बेडकर की १२७ वीं जयंती समारोह धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

2 min read
Google source verification
balaghat

बालाघाट. शहर मुख्यालय सहित जिलेभर में भारत रत्न डॉ. बाबा साहब आम्बेडकर की १२७ वीं जयंती समारोह बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर मुख्यालय में आम्बेडकर अनुयायियों द्वारा अपने-अपने वार्डो से शोभायात्रा निकाल रैली के रूप में आम्बेडकर चौक पहुंचे। जहां चौक में स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा वंदना की गई। सुबह ९ बजे पूज्य भंते द्वारा धम्म वंदना की गई। इसके बाद नगर में डॉ. आम्बेडकर की झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें डीजे की धुनों पर भीम के गीतों में समाज के लोगों ने जमकर ठुमके लगाए और खुशियां मनाई।
जगह-जगह किया स्वागत
नगर में निकली शोभायात्रा का विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जगह-जगह स्वागत किया। रैली डीजे की धुनों के साथ बाबा साहब के नारे लगाते हुए नगर के आम्बेडकर चौक से हनुमान चौक, महावीर चौक, राजघाट चौक, कालीपुतली चौक से आम्बेडकर चौक होते हुए उत्कृष्ट स्कूल मैदान पहुंच संपन्न हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जिले भर से बौद्ध अनुयायी शामिल हुए। इस वर्ष आम्बेडकर चौक में थर्माकोल से दीक्षा भूमि बनाया गया। जो लोगों के लिए आर्कषण का केन्द्र रहा।
झांकिया रही आर्कषक
इस अवसर पर विभिन्न वार्डो से झांकिया रैली में शामिल हुई। जिसमें गौतम बुद्ध, बाबा साहब आम्बेडकर, रमाताई की जीवंत झाकियां आर्कषक रही। रैली में बौद्ध भिक्षुक भी शामिल रहे। इस दौरान प्रदेश शासन के केबीनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन, भाजपा नगर अध्यक्ष सुरजीतसिंह ठाकुर, राजेश पाठक सहित आम्बेडकर जयंती समारोह अध्यक्ष मल्ला मेश्राम, नरेन्द्र मेश्राम, सिद्धार्थ शेण्डे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

समाज एवं राष्ट्र का निर्माण करें
इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि बाबा साहब द्वारा समस्त देश वासियों के विकास एवं प्रगति के लिए संवैधानिक अधिकार दिए । उन अधिकारों को जानने समस्त देशवासी भारतीय संविधान का अध्ययन करे व बाबा साहब द्वारा बताए मार्ग पर चलकर अपना, समाज एवं राष्ट्र का निर्माण करें।