
धान की किसान स्वयं कर रहे है रखवाली
बालाघाट/महकेपार. ग्राम महकेपार के धान खरीदी केन्द्र में किसानों को अपने धान की रखवाली खुद करनी पड़ रही है। धान खरीदी केन्द्र में धान के परिवहन की गति मंद होने से और केंद्र में किसानों के धान आवक अधिक होने के कारण लोग आसपास धान रखने के लिए मजबूर है। वहीं बारदानों की कमी भी इस समस्या को और अधिक बढ़ा रही है। बड़ी मात्रा में किसानों की उपज खुले में पड़ी हुई है। समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
किसानों ने शासन-प्रशासन से परिवहन में तेजी लाने और बारदानों की आवक बढ़ाए जाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार अब तक करीब15000 क्विंटल धान का ही परिवहन हो पाया है। जबकि करीब ३०००० क्विंटल धान अभी भी केन्द्र में ही भंडारित है। इस मामले में किसान योगेश सोनवाने का कहना है कि परिवहन कार्य में देरी होने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बारदाने की कमी भी बनी हुई है। प्रशासन को इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाना चाहिए। पूर्व सरपंच विनोद पंचभाई का कहना है कि परिवहन में देरी के चलते किसानों की बढ़ते ही जा रही है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तारीख को बढ़ाकर 15 फरवरी किया जाना चाहिए।
Published on:
19 Jan 2019 08:52 pm
बड़ी खबरें
View Allबालाघाट
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
