8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व मंत्री जायसवाल मप्र खनिज निगम के अध्यक्ष नियुक्त

पूर्व मंत्री जायसवाल मप्र खनिज निगम के अध्यक्ष नियुक्त

less than 1 minute read
Google source verification
पूर्व मंत्री जायसवाल मप्र खनिज निगम के अध्यक्ष नियुक्त

पूर्व मंत्री जायसवाल मप्र खनिज निगम के अध्यक्ष नियुक्त

बालाघाट. प्रदेश में कमलनाथ सरकार में खनिज मंत्री रहे वारासिवनी के निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल को मौजूदा भाजपा सरकार में मप्र राज्य खनिज निगम लिमिटेड का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस आशय के रविवार को मप्र शासन खनिज साधन विभाग द्वारा आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
गौरतलब हो कि प्रदीप जायसवाल वर्ष २०१८ में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। चुनाव में उन्होंने भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के प्रत्याशियों को पराजित कर विधानसभा में पहुंचे थे। इसके बाद प्रदेश में सत्तासीन हुई कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री रहे कमलनाथ ने प्रदीप जायसवाल को खनिज विभाग का केबिनेट मंत्री बनाया था। प्रदेश में जब सत्ता पलट हुई तो पूर्व मंत्री व वारासिवनी से निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल ने भाजपा से न केवल नजदिकियां बढ़ा दी थी। बल्कि समर्थन देने की बात भी कही थी। राज्य सभा चुनाव में भी विधायक जायसवाल ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया था। तभी से विधायक जायसवाल को शिवराज मंत्रीमंडल में शामिल किए जाने और बड़ा पद मिलने की अटकलें चल रही थी। लेकिन अंतिम समय तक उन्हें मंत्री मंडल में शामिल नहीं किया गया। प्रदेश में भाजपा सरकार के मंत्री मंडल का विस्तार होने के बाद वारासिवनी के निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल को मप्र राज्य खनिज निगम लिमिटेड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अब उन्हें केबिनेट मंत्री का दर्जा मिल गया है। विदित हो कि वर्ष २०१८ के पूर्व प्रदीप जायसवाल वारासिवनी से ही कांग्रेस पार्टी के विधायक रहे हैं।