4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारतीय बौद्ध महासभा जिला शाखाओं का पुर्नगठन एवं गठन सपन्न

भगवान बुद्ध जयंती महोत्सव गरीमामयी माहौल में सपन्न

2 min read
Google source verification
mahotsav

बालाघाट। भारतीय बौद्ध महासभा मीराताई आंबेडकर के जिला उपा. (संस्कार) लखनलाल पाटिल द्वारा जानकारी दी गई कि भारतीय बौद्धो की एक मात्र राष्ट्रीय मातृत्व धम संस्था के माध्यम से समस्त भारत वर्ष में आदर्श बौद्ध समाज निर्माण का कार्य निरंतर जारी है। इसी क्रम में मप्र के जबलपुर जिला मुख्यालय में जबलपुर एवं जिला होशंगाबाद जिला शाखाओं का पुनर्गठन एवं गठन समारोह प्रदेशाध्यक्ष चरनदास ढेंगरे बालाघाट की अध्यक्षता, प्रदेश सचिव धमेन्द्र कुरील, प्रदेश के उपाध्यक्ष मायाताई पाटिल, लेखा परिक्षक विजय पात्रे, सचिव मनोज वाघमारे, संघठक शैलेश पुनवटकर आदिकी प्रमुख उपस्थिति में सपन्न हुआ।
सर्वप्रथम प्रदेशाध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने संघठन, उद्देश्य, उद्देश्यो की पूर्ती आदि विषयों पर संक्षिप्त में जानकारी बताई। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं से धम संस्था के माध्यम से निष्ठापूर्वक धम कार्य करने हेतु शपथ पत्र लेकर शाखाओं के निर्माण की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा की गई। जिसमें जबलपुर जिलाध्यक्ष कमलकिशोर टेभुर्णे, महासचिव मीरा बंसोड़, कोषाध्यक्ष रवि सावनकर, उपाध्यक्ष संतोष मराठा, वैजंतीमाला चिकोटे, सेवक पाटिल, संजु नांदेकर तथा होशंगाबाद जिलाध्यक्ष नामदेव वानखेड़े, महासचिव भीमराव दहिवले, कोषाध्यक्ष नोखनाथ ठवरे आदि समस्त कार्यकारिणी की घोषणा कर शाखा मान्यता पत्र (नियुक्ति पत्र) सभी को प्रदाय किए गए। दूसरे दिन जिला शाखा जबलपुर के तत्वावधान में लहेटाघाट बौद्ध स्तुप के पास विशाल भगवान बुद्ध जयंती समारोह का आयोजन, पूज्य भंते शाक्यपुत्र सागर की प्रमुख उद्घाटन, चरनदास ढेंगरे की अध्यक्षता, मुख्य अतिथि डॉ. आरके सांकेतवर्धन, फादर डेविस जार्ज, धमेन्द्र कुरील, हाजी शोहेब खान, एड. रामकिशोर शिवहरे आदि के आतिथ्य में सपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि साकेत वर्धन द्वारा बुद्ध, उनके धम एवं सम्राट अशोक के द्वारा किए कार्यो पर प्रबोधन किया गया। अध्यक्षीय उद्बोधन में ढेंगरे ने कहा कि हमें वह बुद्ध चाहिए जो बाबा साहब ने हमें 22 प्रतिज्ञाओं के माध्यम शुद्ध करने दिया। अंत में सभी समाज सेवियों एवं अतिथियों का सम्मान शाल व स्मृति चिन्ह भेंट कर जिला शाखा जबलपुर द्वारा किया गया।

बड़ी खबरें

View All

बालाघाट

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग