
कमला नेहरू कालेज की छात्राओं ने निकाली मशाल रैली
बालाघाट. जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग लीना चौधरी के मार्गदर्शन में महिला सशक्तिकरण विभाग द्वारा शासकीय कमला नेहरु महाविद्यालय में मतदान जागरुकता कार्यक्रम एवं वृहद मशाल रैली का आयोजन किया गया। कालेज में आयोजित कार्यशाला में जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी वंदना धुमकेती द्वारा मतदान का महत्व बताते हुए समस्त छात्राओं को मतदान करने हेतु प्रेरित किया। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष साधना शुक्ला द्वारा संविधान एवं लोकतंत्र में मताधिकार के विभिन्न कानूनी पहलुओं की विस्तृत रोचक जानकारी प्रदान की गई। सदस्य फिरोजा खान द्वारा मतदान एवं मानवाधिकार पर प्रश्नावली के माध्यम से विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। डॉ मोनिका मिश्रा एवं मुकेश पाठक द्वारा समस्त छात्राओं को प्रथम बार मतदान करने हेतु शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं को अधिकाधिक मतदान के अधिकार हेतु प्रेरित किया। संरक्षण अधिकारी मनोज खरे एवं सामाजिक कार्यकर्ता विनोद बरमैय्या द्वारा छात्राओं को अपने ग्राम में मतदान जागरुकता के संदेश को प्रसारित करने हेतु चर्चा की गई।
कार्यक्रम के अंत में जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी, बाल कल्याण समिति एवं आयोजक प्रकृति महिला विकास केन्द्र संस्था के बालगृह एवं महिला आश्रयगृह तथा प्रबुद्ध विनायती खुला आश्रयगृह के समस्त स्टॉफ एवं छात्राओं द्वारा मशाल रैली निकाली गई। जिसमें मतदान जागरुकता संबंधी नारों के साथ नगर भ्रमण कर आम जनता से मतदान करने की अपील की गई।
Published on:
04 Nov 2018 04:16 pm
बड़ी खबरें
View Allबालाघाट
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
