28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरित बालाघाट बनाने का लिया गया संकल्प

पत्रिका के हरित प्रदेश अभियान की सराहना, तीन स्थानों पर किया गया पौधा रोपण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बालाघाट

•

image

Mukesh Yadav

•

Updated: 22 Jul 2018, 6:52 PM IST

harit pradesh

हरित बालाघाट बनाने का लिया गया संकल्प

बालाघाट. पत्रिका के सामाजिक सरोकार के तहत चलाए जा रहे हरित प्रदेश अभियान के तहत इस रविवार को को भी पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शहर के तीन अलग-अलग स्थानों पर पौध रोपण किया गया। इस बार पौधा रोपण अभियान अभियान में शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों, समाज सेवी युवाओं के अलावा पत्रिका चेंजमेकर अभियान के जिले में टापर वालिंटियर राजेश भाई चांवड़ा व डीएलएड की छात्राओं ने भी बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। अभियान के तहत लगभग ४० से अधिक पौधे रोपे गए। वहीं अभियान में करीब दो दर्जन से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।
इस रविवार को शहर के जन अभियान परिषद कार्यालय प्रागंण, एनसीसी कार्यालय के बाजू में व एमएलबी स्कूल डाईट परिसर के सामने पौध रोपण किया गया। पत्रिका द्वारा शुरू किए गए इस अभियन की सभी ने सराहना भी की। साथ ही पौध रोपण के लिए अन्य लोगों को भी स्वयं से प्रेरित होकर आगे आने का आव्हान किया। सभी ने न केवल पौधा रोपण किया। बल्कि उसे सुरक्षित व संरक्षित करने का भी संकल्प लिया। ट्री गार्ड लगाकर पौधों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए।
पौध रोपण आवश्यक
कार्यक्रम के दौरान पत्रिका चेंजमेकर अभियान के वालिंटियर व वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश भाई चांवड़ा ने कहा कि वातावरण को संतुलित रखने के लिए पौध रोपण करना बहुत आवश्यक है। पत्रिका का यह अभियान न केवल सराहनीय है। बल्कि अन्य लोगों को भी इसी तरह से अपने अपने घरो और आसपास के क्षेत्र में पौध रोपण करना चाहिए। चांवड़ा ने कहा कि पौध रोपण करने से ज्यादा उसे सुरक्षित रखना महत्वपूर्ण है। ताकि वह बड़ा हो सकें। बड़ा होने पर ही वह शुद्ध वायु दे सकता है। उन्होंने पत्रिका अन्य अभियानों की भी सराहना की। वहीं मौके पर उपस्थित लोगों को पत्रिका चेंजमेकर अभियान के बारे में जानकारी देते हुए पत्रिका डाट कॉम में जाकर पसंदीदा प्रत्याशी को वोट करने की अपील की।
रोपित करेंगे ३० हजार पौधे
कार्यक्रम में शामिल जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक अखिलेश जैन का कहना रहा कि पौधा रोपण करना आसान है, लेकिन उसे जीवित रखना उसकी देखभाल करना कठिन है। जब तक पौधा बड़ा नहीं हो जाता तब तक उसकी जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए। उन्होंने पत्रिका अभियान की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा जअप व प्रस्फुटन समितियों के माध्यम से जिलेभर में करीब ३० हजार पौधे रोपित किए जाएंगे।
यह रहे शामिल
इस रविवार को पत्रिका अभियान में चेंजमेकल वालिंटियर राजेश भाई चांवड़ा, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद अखिलेश जैन, लेखापाल एवं प्रभारी ब्लॉक समन्वयक निर्मल लिल्हारे, सामाजिक कार्यकर्ता अमरेश परिहार, मेंटर्स खेमेन्द्र मोहारे, वर्षा परिहार, बीएसडब्लू व बीएलएड छात्राएं सैयद नगमा, समाज सेवी अजय ठाकुर, ममता धुर्वे, ज्योति एड़े, संतोषी तुरकर, पुजा श्रीराम, लक्ष्मी जुंभारे, संगीता उइके, विकास एड़े, रीमा बिसेन, गोविंद सोनकुथले, अतुल लिल्हारे, कोमल, मानक नागेश्वर, संजय बैस सहित फुटबॉल खिलाड़ी व छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल हुए।