4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिले की तीन लाडली बालिकाएं बाघा बॉर्डर भ्रमण के लिए रवाना

कलेक्टर ने झंडी दिखाकर किया रवाना

2 min read
Google source verification
जिले की तीन लाडली बालिकाएं बाघा बॉर्डर भ्रमण के लिए रवाना

जिले की तीन लाडली बालिकाएं बाघा बॉर्डर भ्रमण के लिए रवाना

बालाघाट. महिला एवं बाल विकास विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा मां तुझे प्रणाम योजना के अंतर्गत लाडली लक्ष्मी बालिकाओं को देश की सीमाओं का भ्रमण कराने का निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में प्रदेश की लाडली लक्ष्मी बालिकाओं को पाकिस्तान से लगी भारत के पंजाब प्रांत की बाघा हुसैनीवाला सीमा पर भ्रमण के लिए ले जाया जा रहा है। लाडली लक्ष्मी बालिकाओं के इस दल में बालाघाट जिले के 3 बालिकाएं भी शामिल है। 30 अप्रैल को इन बालिकाओं को कलेक्ट्रेट कार्यालय से जबलपुर के लिए रवाना किया गया। वहां से जबलपुर संभाग की 31 लाडली बालिकाएं बाघा हुसैनीवाला सीमा जाएंगी।
कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा ने जिले की तीन लाडली बालिकाओं को कलेक्ट्रेट कार्यालय में झंडी दिखाकर जबलपुर के लिए रवाना किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी मनीषा लुंबा भी उपस्थित थी। हुसैनीवाला बाघा बॉर्डर भ्रमण के लिए बालाघाट जिले से चयनित की गई तीन बालिकाओं में लालबर्रा विकासखंड से पूजा नागेश्वर, किरनापुर विकासखंड से हिमांशी रनगिरे और नगरीय क्षेत्र बालाघाट से शुभिक्षा वासनिक शामिल है। 29 अप्रैल को आए कक्षा 12 वीं के परीक्षा परिणाम में बालिका हिमांशी रनगिरे ने 74 प्रतिशत और बालिका पूजा नागेश्वर ने 72 प्रतिशत अंक प्राप्त कर 12 वीं कक्षा पास की है। कलेक्टर डॉ मिश्रा ने इन बालिकाओं को 12 वीं की परीक्षा में सफल होने और बाघा सीमा की यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर प्रदेश में मां तुझे प्रणाम योजना को पुन: शुरू किया गया है। 2 मई को योजना में 196 लाडली लक्ष्मी बालिकाओं को अंतरराष्ट्रीय सीमा वाघा हुसैनीवाला (पंजाब) का भ्रमण कराया जाएगा। वर्ष 2013 से प्रदेश में शुरू हुई इस योजना में पहली बार प्रदेश की लाडली लक्ष्मी बालिकाएं वाघा बार्डर जा रही हैं, जो 2 मई को दोपहर ३.३० बजे अमृतसर दादर एक्सप्रेस से रवाना होंगी। खेल एवं युवा कल्याण विभाग की मां तुझे प्रणाम योजना में भोपाल संभाग से 20 लाडली लक्ष्मियां, इंदौर संभाग से 31, ग्वालियर संभाग से 15, उज्जैन संभाग से 26, नर्मदापुरम संभाग से 11, शहडोल संभाग से 15, रीवा संभाग से 12, चम्बल संभाग से 9, सागर संभाग से 26, जबलपुर संभाग से 31 बालिकाओं का चयन किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

बालाघाट

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग