2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ballia News : खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार डीजे लदी पिकअप, तीन की मौत

Ballia News : रसड़ा थाना प्रभारी के अनुसार पिकअप लदा था वह काफी तेज रफ्तार में था और ओवरटेक के चक्कर में यह हादसा हुआ। इस हादसे में मृत लोगों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

2 min read
Google source verification

बलिया

image

SAIYED FAIZ

May 08, 2023

Ballia Road Accident

Ballia News

Ballia News : रसड़ा कोतवाली अंतर्गत नीबू चट्टी के पास रविवार को भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत हो गयी और एक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज चल रहा है। हादसा उस समय हुआ अजब गाजीपुर से बरात में डीजे लेकर जा रही डीजे लदी पिकअप सामने से आरही अनियंत्रित बोलेरो से बचने के लिए सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। इस घटना के बाद से ही पिकअप चालक फरार है।

गाजीपुर से रसड़ा आ रही थी बारात

रसड़ा कोतवाल हितेंद्र सिंह ने बताया कि गाजीपुर के बिरनों थानाक्षेत्र से एक बारात रसड़ा आ रही थी। इसमें शामिल होने के लिए एक डीजे पिकअप लाद कर डीजे वाले सिघाधर घाट होते हुए रसड़ा आ रहे थे। इसमें सभी डीजे ऑपरेटर सवार थे।

नीबू चट्टी पर हुआ हादसा, तीन की मौके पर मौत

उन्होंने बताया कि सिघाधर घाट-रसड़ा मार्ग पर नीबू चट्टी के पास तेज रफ्तार सामने से आ रही बोलेरो गाड़ी को बचाने के चक्कर में पिकअप वाहन सड़क के किनारे खड़े ट्रक में घुस गया। इस हादसे में पिकअप के परखच्चे उड़ गए। वहीँ पिकअप का चालक मौक़ा देखकर फरार हो गया। केबिन में बैठे डीजे ऑपरेटर मुकेश कुमार (19) और अंकित कुमार (19 ) निवासी मीरपुर थाना बिरनो, गाजीपुर और पिकअप की छत पर बैठे 20 वर्षीय जौनपुर निवासी अज्ञात की मौत हो गई। वहीं छ्त पर बैठा गाजीपुर का ही एक युवक अजय घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दो का हुआ पोस्टमार्टम एक के परिजनों का इंतजार

थाना प्रभारी रसड़ा हितेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना परिजनों को दी गई, जिसपर मुकेश और अंकित केपरिजन रसड़ा पहुंचे थे। इस पर शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं जौनपुर निवासी युवक के परिजनों नहीं आ सके इसलिए शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।

Story Loader