2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ballia News: चल रही थी शादी की रस्में, तभी चली गोली, दो घायल, मचा हड़कंप

भीमपुरा थानाक्षेत्र के एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब शादी में गोली चलाने से दो लोग घायल हो गए। गोली लगाने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।

less than 1 minute read
Google source verification
ballia news

ballia news

बलिया जिले के भीमपुरा थानाक्षेत्र के एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब शादी में गोली चलाने से दो लोग घायल हो गए। गोली लगाने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला भीमपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम नेवादा का है।

गांव के विश्वेवर पुत्र मिर्जा प्रसाद के लड़की की बारात रविवार को जनपद मऊ थाना कोपागंज के पिपरौता निवासी लालधर के पुत्र अशोक की आयी थी। इस दौरान बाराती पक्ष के निवासी पिपरौता थाना कोपागंज जनपद मऊ के शिवशंकर पुत्र मुसाफिर अपनी एक नाली लाइसेंस बंदूक लेकर बारात में आए थे। इस लाइसेंस बंदूक का इस्तेमाल उन्होंने रात्रि करीब 10 बजकर 30 मिनट में खाना खाने के समय अपनी एक नाली बंदूक से हर्ष फायरिंग कर दिया। जिसकी गोली घराती पक्ष के लक्ष्मन पुत्र रूपचंद निवासी राम पट्टी थाना भीमपुरा जनपद बलिया के दाहिने जांघ में जा लगी।


आसपास के लोगों ने तत्काल घायल मऊ जनपद ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है। उधर, बगल में खड़े शिवशंकर के ही छोटे पुत्र शिवम 14 वर्ष के गर्दन एवं दाहिने मलपट पर हल्की चोट आयी। जिसका इलाज सदर मऊ में चल रहा है। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाइसेंसी बंदुक व शिवशंकर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
वही तहरीर प्राप्त कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस बाबत पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि रविवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि भीमपुरा थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में बारात आई हुई थी। जहां हर्ष फायरिंग के दौरान दो लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। लाइसेंसी बंदूक व लाइसेंसधारी को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। दोनों घायलो की स्थिति सामान्य है।

Story Loader