2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीजेपी विधायक ने चीन-पाकिस्तान पर साधा निशाना, कहा- आज भारत राष्ट्रभक्त मोदी-योगी का देश है

- बलिया के बैरिया से बीजेपी विधायक ने पड़ोसी देशों को किया सावधान- भारत के सामने नहीं टिक सकता कोई देश : बीजेपी विधायक

less than 1 minute read
Google source verification
बीजेपी विधायक ने चीन-पाकिस्तान पर साधा निशाना, कहा- आज भारत राष्ट्रभक्त मोदी-योगी का देश है

बीजेपी विधायक ने चीन-पाकिस्तान पर साधा निशाना, कहा- आज भारत राष्ट्रभक्त मोदी-योगी का देश है

बलिया. जनपद के बैरिया से भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने नेपाल को चीन के इशारे पर चलने वाला बताते हुए पड़ोसी देशों को सावधान किया है। उन्होंने कहा कि भारत अब 'नेहरू' और 'निरहू' का देश नहीं है। पहले गोली की जगह कबूतर छोड़े जाते थे। अब बोली की जगह गोली छोड़ी जाती है। विधायक ने कहा कि भारत आज राष्ट्रभक्त नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ का देश है। उन्होंने कहा कि चीन, पाकिस्तान और नेपाल की बिसात ही क्या, दुनिया का कोई भी देश अब भारत के सैनिकों के सामने टिकने वाला नहीं है।

नेपाल के नक्शे में भारत के कुछ हिस्सों को शामिल किये जाने से नाराज बीजेपी विधायक ने कहा कि नेपाल जैसा देश, जो भारत के सामने कहीं नहीं टिकता, अब चीन के बहकावे में आकर विवाद कर रहा है। विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि अमेरिका, रूस, इजरायल और जापान सहित आज पूरा विश्व भारत के साथ खड़ा है। एकाध देशों की नाराजगी से फर्क नहीं पड़ने वाला।

Story Loader