2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिग्विजय सिंह के पीएम के खिलाफ किेए गए ट्वीटर पोस्ट पर बीजेपी नेता ने दिया ये विवादित बयान

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर पीएम मोदी को लेकर किया था विवादित ट्वीट

2 min read
Google source verification
Digvijay Singh

दिग्विजय सिंह

बलिया. सलेमपुर के बीजेपी सांसद रवीन्द्र कुशवाहा ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी पर दिग्विजय को आड़े हाथों लिया है। कुशवाहा ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री के खिलाफ जिस भाषा का इस्तेमाल किया है अमानवीय हैं। बीजेपी सांसद यही नहीं रुके कांग्रेस की बर्बादी का जिम्मेदार दिग्विजय सिंह सलमान खुर्शीद और मणिशंकर अय्यर जैसे नेताओं को बताते हुए इन्हे पाकिस्तान का एजेंट तक करार दिया।

बतादें कि आपको बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर पीएम मोदी को लेकर विवादित ट्वीट कर दिया है। दिग्विजय सिंह ने जो ट्वीट किया है उसमें एक मेमे की तस्वीर साझा की गई है जिसमें पीएम के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया गया है। दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें लिखा है कि मेरी दो उपलब्धियां भक्तों को चू*** बनाया और चू*** भक्त बनाया, साथ ही इसके बगल में पीएम की तस्वीर को लगाया गया है जिसमें पीएम मोदी पगड़ी बांधे हुए हैं और दो उंगली दिखा रहे हैं। हालांकि दिग्विजय सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि यह मेरा नहीं है, लेकिन मैं इसे शेयर करने से खुद को नहीं रोक सकता। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद दिग्विजय सिंह ने इस ट्वीट को डीलीट कर दिया।

विवादों से है दिग्विजय का पुराना नाता, कश्मीर को बताया था 'भारत ऑक्युपाइड कश्मीर

दिग्विजय सिंह ने रियो ओलंपिक में भारत के कोई मेडल नहीं ला पाने पर तंज कसा था, वहीं कश्मीर मुद्दे पर राजनीति गर्मा दी थी। उन्होंने भारत के हिस्से वाले कश्मीर को भारत आक्युपाइड कश्मीर तक कह डाला। दिग्विजय सिंह बलूचिस्तान के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर टिप्पणी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को पाक आक्युपाइड कश्मीर की ज्यादा चिंता है। वे उनको धन्यवाद देते हैं। बलूचिस्तान को बधाई और आभार जाते हैं। लेकिन, मोदी भारत के कश्मीरियों से बात करने के लिए तैयार नहीं हैं।

इनपुट - बलिया संवाददाता की रिपोर्ट

Story Loader