दोनों के पकड़े जाने के बाद मंदिर में ले जाकर शादी करा दी गई।
उत्तर प्रदेश के बलिया में प्रेमिका के साथ नया साल मनाने गए एक लड़के को परिवार के लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद रात में ही दोनों की मंदिर में शादी करा दी गई।
खेजुरी थाना क्षेत्र के पड़ोस के दो गांवों में रहने वाले एक लड़का एक लड़की में अफेयर चल रहा था। नए साल के मौके पर लड़का प्रेमिका से मिलने और उसे न्यू ईयर विश करने उसके घर पहुंच गया।
लड़का चुपचाप लड़की के घर में चला तो गया लेकिन इसी दौरान किसी को उसके आने की भनक लग गई। लड़की के परिवार के लोगों ने आकर उसे पकड़ लिया।
लड़की के पिता ने पुलिस को बुला लिया
दोनों को पकड़ने के बाद लड़की के परिजनों ने पुलिस को भी बुला लिया। लड़के के घरवालों को भी सूचना दे दी गई। रात में थाने पर दोमों पक्षों के बीच लंबी पंचायत चली। दोनों ही पक्ष पुलिस के सामने इस बात पर राजी हो गए कि लड़का-लड़की की शादी करा दी जाए।
दोनों पक्षों के राजी होने के बाद सुबह ही गांव के मंदिर पर दोनों की शादी करा दी गई। शादी होने के बाद दुल्हन की विदाई कर दी गई और मामले को खत्म कर दिया गया।