
ट्रेन
बलिया. वाराणसी से बलिया रूट पर मेन लाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट मेमू ट्रेन दौड़ने को तैयार है। 14 जुलाई को पीएम मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। पीएम के कार्यक्रम को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इस ट्रेन में कुल आठ कोच लगाए जाएंगे।
पूर्वोत्तर रेलवे में चलने वाली दूसरी मेमू ट्रेन
बलिया से वाराणसी के बीच विद्युतीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब इस रूट पर इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनें चलेंगी। इसी क्रम में मेमू चलाने की योजना बनी है। इससे छोटी दूरी की यात्रा करने वालों सहूलियत होगी। पूर्वोत्तर रेलवे में चलने वाली यह दूसरी मेमू ट्रेन होगी।
2002 में लखनऊ से बाराबंकी तक चली थी मेमू ट्रेन
पहली ट्रेन लखनऊ से बाराबंकी के बीच वर्ष 2002 में चलाई गई थी। मेमू के शेड्यूल अभी रेलवे बोर्ड से जारी नहीं हुए हैं। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि मेमू का उद्घाटन प्रधानमंत्री 14 जुलाई को वाराणसी में कर सकते हैं। इसकी तैयारियां की जा रही हैं।
Updated on:
12 Jul 2018, 4:44 PM IST
Published on:
12 Jul 2018, 12:05 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.