
बलिया महिला चिकित्सालय में युवक ने किया महिला पर पेशाब
बलिया। महिला जिला अस्पताल बलिया में बीती रात उस वक़्त हड़कंप मच गया जब फर्श पर सोई महिला पर युवक ने पेशाब कर दिया। घटना के बाद अपनी भाई की डिलवरी के बाद उसके बेड के बगल में फर्श पर सोई महिला पर पेशाब करने का मामला सामने आने पर हड़कंप मच गया। वहीं महिला की शिकायत पर वहां मौजूद लोगों ने उस युवक को पकड़ लिया। वहां मौजूद निजी सुरक्षा गार्ड ने किस तरह युवक को वहां से निकाला पर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने देर रात ही युवक को हिरासत में ले लिया और थाने लेकर चली आई।
नशे की हाल में था युवक
महिला की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि सुखपुरा निवासी महिला की भाभी प्रसव के बाद पोस्ट नेटल वार्ड में भर्ती है। उन्होंने लिखित शिकायत की है कि बुधवार/गुरुवार की रात वो महिला जिला चिकित्सालय के पोस्ट नेटल वार्ड में अपनी भाभी के बेड के पास फर्श पर सोइ थी। रात में करीब 11 बजे बगल के बेड पर भर्ती प्रेग्नेंट महिला को देखने आए गड़वार शाहपुर निवासी विकास सिंह महिला के ऊपर पेशाब कर दिया। उसे जब लोगों ने पकड़ा तो वह नशे की हाल में था। फिलहाल उसे गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
गार्ड के खिलाफ होगी कार्रवाई
वहीं महिला चिकित्सालय में पाबंदी के बाद देर रात पुरुष के अंदर रहने पर अस्पताल प्रशासन भी सख्त है। जिला महिला अस्पताल की सीएमएस सुमिता सिन्हा ने बताया कि रात के वक्त जो भी गार्ड वहां तैनात थे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। महिला अस्पताल के सभी वार्डों में रात में पुरुष विजिटर का प्रवेश प्रतिबंधित है।
Published on:
09 Nov 2023 09:34 pm

बड़ी खबरें
View Allबलिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
