scriptअयोध्या में कारसेवा करने वाले लक्ष्मीचंद के पास है ढांचे की दो ईंट | Laxmichand, who does kar seva in Ayodhya | Patrika News
बालोद

अयोध्या में कारसेवा करने वाले लक्ष्मीचंद के पास है ढांचे की दो ईंट

भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारी चल रही है। जिले से भी कई लोग राममंदिर से जुड़े हैं। जवाहरपारा मार्केट निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीचंद नुनिवाल भी शामिल हैं।

बालोदJan 15, 2024 / 11:35 pm

Chandra Kishor Deshmukh

प्राण-प्रतिष्ठा समारोह : लगभग 31 साल पहले की गई कारसेवा को याद कर बोले-हमारा उद्देश्य आज पूरा हो रहा

अयोध्या में कारसेवा करने वाले लक्ष्मीचंद के पास है ढांचे की दो ईंट

बालोद. इन दिनों भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारी चल रही है। जिले से भी कई लोग राममंदिर से जुड़े हैं। जवाहरपारा मार्केट निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीचंद नुनिवाल भी शामिल हैं। उन्होंने 6 दिसंबर 1992 में हुई कारसेवा में अपना योगदान दिया। सबसे बड़ी बात यह है इनके पास वह ईंट है, जिससे पहले यहां राममंदिर बना था। उसे आज भी सुरक्षित रखा है। 65 वर्षीय लक्ष्मीचंद नुनिवाल ने बताया कि उस समय बालोद से कई लोग गए थे और कार सेवा में योगदान दिया था।

मलबा हटाने में दिया था अपना योगदान
उन्होंने बताया कि जब ढांचा गिराया गया था तो बड़ी संख्या में कारसेवक व राम भक्त अयोध्या पहुंचे थे। जहां सभी ने वहां गिराए गए ढांचा को हटाने में अपना योगदान दिया था। वहीं से उन्होंने दो ईंट लाई, जिसे आज भी सुरक्षित रखा है।

अरौद के गमन लाल के पास आज भी कारसेवा समिति की पर्ची
जिले के अरौद निवासी गमन लाल के पास भी आज भी कारसेवा समिति का पर्ची है। उन्होंने इसे एक यादगार पल के रूप में सुरक्षित रखा है। वे ट्रेन से अयोध्या कार सेवा में गए थे।

अब उत्साह से करेंगे भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा
दोनों ने कहा कि 22 जनवरी का दिन देश के लिए यादगार दिन रहेगा। इस दिन अयोध्या के राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। जिसका उत्सव भी जिले में मनाया जाएगा।

Hindi News/ Balod / अयोध्या में कारसेवा करने वाले लक्ष्मीचंद के पास है ढांचे की दो ईंट

ट्रेंडिंग वीडियो