scriptइस जिले में इस बार 25812 क्विंटल धान का शॉर्टेज, लगभग 8 करोड़ की भरपाई समिति प्रबंधक करेंगे | Patrika News
बालोद

इस जिले में इस बार 25812 क्विंटल धान का शॉर्टेज, लगभग 8 करोड़ की भरपाई समिति प्रबंधक करेंगे

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी समाप्त हुए लगभग 4 माह बीत गए, लेकिन जिले के कुछ खरीदी केंद्रों में धान का उठाव बाकी है। दूसरी ओर इस साल धान शॉर्टेज नहीं होने की बात कही गई थी लेकिन इस बार जिले के 113 केंद्रों में 25,812 क्विंटल धान का शॉर्टेज हुआ है। इसकी कीमत भी लगभग 8 करोड़ है।

बालोदJun 11, 2024 / 11:06 pm

Chandra Kishor Deshmukh

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी समाप्त हुए लगभग 4 माह बीत गए, लेकिन जिले के कुछ खरीदी केंद्रों में धान का उठाव बाकी है। दूसरी ओर इस साल धान शॉर्टेज नहीं होने की बात कही गई थी लेकिन इस बार जिले के 113 केंद्रों में 25,812 क्विंटल धान का शॉर्टेज हुआ है। इसकी कीमत भी लगभग 8 करोड़ है।

Paddy Shortage समर्थन मूल्य पर धान खरीदी समाप्त हुए लगभग 4 माह बीत गए, लेकिन जिले के कुछ खरीदी केंद्रों में धान का उठाव बाकी है। दूसरी ओर इस साल धान शॉर्टेज नहीं होने की बात कही गई थी लेकिन इस बार जिले के 113 केंद्रों में 25,812 क्विंटल धान का शॉर्टेज हुआ है। इसकी कीमत भी लगभग 8 करोड़ है। अब इनकी भरपाई खरीदी केंद्र प्रभारी यानी समिति प्रबंधक करेंगे। जिले के 6 ऐसे खरीदी केंद्र हैं, जहां अभी भी लगभग 3714 क्विंटल धान का उठाव बाकी है।

दो दिन के भीतर धान उठाव के निर्देश

इन 6 केंद्रों से दो दिन के भीतर ही धान का उठाव करने के निर्देश दिए गए हैं। बीते साल धान का उठाव बढिय़ा हुआ था। शॉर्टेज का कोई नाम ही नहीं था। पूरे धान का उठाव मिलर्स ने जल्द कर लिया था। अधिक दिनों तक धान खुले में रहने व सही रखरखाव नहीं होने के कारण धान की क्वालिटी भी खराब हो गई है।

यह भी पढ़ें

किडनी की बीमारी से पीड़ित मरीजों को नि:शुल्क हो रहा डायलिसिस, 91 मरीज ले चुके लाभ

केंद्रों में 3714.02 क्विंटल धान जाम

जिले के 6 खरीदी केंद्रों में अभी भी 3714.02 क्विंटल धान धाम है। इनका उठाव नहीं हो पाया है। कुआगोंदी में 1655, भंवरमरा में 681, भालूकोन्हा में 587, दर्रा में 401, कमकापार में 287, मिर्रीटोला में 101 क्विंटल धान रखा हुआ है। इसमें खराब क्वालिटी का धान भी है।

सबसे ज्यादा सांकरा (क) में शॉर्टेज

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुताबिक जिले में सबसे ज्यादा सांकरा (क) में 572 क्विंटल, कचांदुर में 552, भाठागांव में 543, पोंडी में 413 क्विंटल धान का शॉर्टेज हुआ है। जिले में सबसे कम धान का शॉर्टेज गब्दी में 28.29 क्विंटल, भरदाकला में 40.50 क्विंटल, तवेरा में 49.44 क्विंटल धान का शॉर्टेज हुआ है।

यह भी पढ़ें

रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के प्रति रुचि कम, 2011 से अब तक 448 ने घरों में बनाए सिस्टम

मात्र 19 धान खरीदी केंद्रों में हुआ जीरो शार्टेज

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के आंकड़े देखे तो यहां मात्र 19 धान खरीदी केंद्र ऐसे है जहां एक भी क्विंटल धान का शार्टेज नहीं पाया गया। वही जहां धान में शार्टेज पाया गया है वहां के जिम्मेदार अधिकारियों से धान की वसूली की जाएगी।

धान का उठाव लगभग पूरा

नोडल अधिकारी डीआर ईस्दा ने कहा कि धान का उठाव लगभग पूरा हो चुका है। कुछ क्विंटल धान का उठाव शेष है। जल्द उठाव पूरा कर लिया जाएगा। लगभग 25,812 क्विंटल धान सूखत के कारण शॉर्टेज हुआ है। बाकी अन्य जानकारी मंगाई जा रही है।

Hindi News/ Balod / इस जिले में इस बार 25812 क्विंटल धान का शॉर्टेज, लगभग 8 करोड़ की भरपाई समिति प्रबंधक करेंगे

ट्रेंडिंग वीडियो