scriptरूट और परमिट नहीं मिलने से सड़कों पर नहीं दौड़ सकीं सिटी बसें, धरी रह गई योजना | City buses could not run on the roads due to non-availability of route and permit, the plan remained stalled | Patrika News
बालोद

रूट और परमिट नहीं मिलने से सड़कों पर नहीं दौड़ सकीं सिटी बसें, धरी रह गई योजना

बालोद जिला मुख्यालय सहित जिले की मुख्य सड़कों पर सिटी बस संचालन की आवाज फिर उठने लगी है। आचार संहिता हटने के बाद आम जनता सहित जनप्रतिनिधि भी मान रहे हैं कि यहां सिटी बस का संचालन जरूरी है।

बालोदJun 09, 2024 / 11:51 pm

Chandra Kishor Deshmukh

बालोद जिला मुख्यालय सहित जिले की मुख्य सड़कों पर सिटी बस संचालन की आवाज फिर उठने लगी है। आचार संहिता हटने के बाद आम जनता सहित जनप्रतिनिधि भी मान रहे हैं कि यहां सिटी बस का संचालन जरूरी है।

City Bus बालोद जिला मुख्यालय सहित जिले की मुख्य सड़कों पर सिटी बस संचालन की आवाज फिर उठने लगी है। आचार संहिता हटने के बाद आम जनता सहित जनप्रतिनिधि भी मान रहे हैं कि यहां सिटी बस का संचालन जरूरी है। भाजपा नेता राकेश यादव ने कहा कि इस विषय पर मुख्यमंत्री से चर्चा की जाएगी। जिले में सिटी बस संचालन की योजना तो बनाई गई, लेकिन अमल नहीं हो सकी।

2019 में बनी थी योजना

साल 2019 से सिटी बस संचालन की योजना बनाई गई थी। रूट प्रकाशन व परमिट नहीं मिलने के कारण मामला अटका हुआ है। वहीं सिटी बस भिलाई में कंडम पड़ी है। दुर्ग के तत्कालीन कमीश्नर दिलीप वासनीकर ने ही सिटी बस संचालन की अनुमति दी थी। इसके बाद से जिलेवासियों को सिटी बस का इंतजार है। सिटी बस का संचालन जिले की सड़कों पर शुरू हो जाए तो यात्रियों को राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें

इस जिले में 27 शासकीय राशन दुकानों के पास खुद का भवन, 476 किराए या सामुदायिक भवनों में हो रहे संचालित

एजेंसी बदली लेकिन सुविधा नहीं मिली

एक साल पहले सिटी बस संचालन के लिए परिवहन मंत्री ने यातायात व परिवहन विभाग की बैठक ली थी। सिटी बस संचालन के लिए दुर्ग के लिए योजना बनाई थी। बालोद जिले के लिए योजना नहीं बनी। संचालन एजेंसी बदली गई, लेकिन सुविधा नहीं मिली।

किस-किस रूट पर चलेगी बस, यही तय नहीं

जिले में भी सिटी बस चलाने की योजना 2019 में बनी तो लोगों में उत्साह था। सटी बस से सफर आसान होगा। अभी यह तय भी नहीं हो पाया है कि आखिर किस-किस रूट पर बस का संचालन होगा व कब से होगा।

यह भी पढ़ें

5 माह में 191 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, 98 लोगों ने गंवाई जान, 186 घायल हुए, थम नहीं रहा मौतों का सिलसिला

पहले चल रही थी गुंडरदेही तक सिटी बस, 2020 से बंद

कोरोना काल से पहले सिटी बस का संचालन गुंडरदेही तक किया जा रहा था। 2020 से सिटी बस का संचालन बंद है। बालोद आरटीओ बीते साल प्रस्ताव बनाकर भेज चुका है। आरटीओ अधिकारी प्रकाश रावटे ने कहा कि पूरी जानकारी लेकर ही कह पाऊंगा।

सिटी बस सफर हो जाता सस्ता

सिटी बस के संचालन से जिला मुख्यालय के सभी शहर व ब्लॉक मुख्यालय तक सफर आसन व सस्ता हो जाता। साथ ही सिटी बस के संचालन से राहत भी मिलती। फिलहाल अभी सिटी बस संचालन के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें

पांच माह बाद होंगे नगरीय निकाय चुनाव, शहर में कांग्रेस के लिए जीतना आसान नहीं

कांग्रेस कार्यकाल में ली थी बैठक

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यकाल में सिटी बस संचालन को लेकर प्रयास जरूर किया था। अपने कार्यालय में इसे साकार नहीं कर पाए। नतीजा यह हुआ कि आज तक बस के पहिए सड़क पर दौड़े।

करेंगे प्रयास सिटी बस संचालन का

भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि जल्द ही इस विषय पर मुख्यमंत्री से चर्चा की जाएगी। भाजपा शासनकाल में हमें उम्मीद है कि कई विकास कार्य होंगे।

Hindi News/ Balod / रूट और परमिट नहीं मिलने से सड़कों पर नहीं दौड़ सकीं सिटी बसें, धरी रह गई योजना

ट्रेंडिंग वीडियो