
Urban Body Election विधानसभा व लोकसभा चुनाव के बाद अब नगरीय निकाय चुनाव की बारी है। पांच माह बाद नगरीय निकाय चुनाव होना है। शहर में कांग्रेस के लिए चुनाव जीतना इस बार आसान नहीं लग रहा है। नगर में कभी कांग्रेस की लीड भाजपा से अधिक रहती थी। कुछ साल से शहर में भाजपा कांग्रेस से ज्यादा वोट पा रही है। नगरीय निकाय चुनाव भाजपा के लिए फायदेमंद हो सकता है। कांग्रेस को काफी मेहनत करने की जरूरत है।
साल 2023-24 में हुए विधानसभा चुनाव में शहर में भाजपा कांग्रेस से 2143 वोट से आगे रही। कांग्रेस को 4895 वोट एवं भाजपा को 738 वोट मिले थे। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया। इस चुनाव में 4922 वोट से आगे रही। लोकसभा चुनाव के बाद कुछ दिन बाद कांग्रेस की बैठक में बूथवार समीक्षा होगी।
यह भी पढ़ें :
शहर के सभी बूथों पर भाजपा ने बढ़त बनाया है। यहां कांग्रेस सभी मतदान केंद्रों पर पीछे रही। नगर के कुछ मतदान केंद्र ऐसे हैं जहां भाजपा को कांग्रेस से तिगुना वोट मिला।
बूथ क्रमांक - भाजपा - कांग्रेस
22 - 731 - 202
23 - 533 - 163
24 - 337 - 166
25 - 721 - 197
26 - 628 - 182
27 - 511 - 227
28 - 596 - 331
29 - 229 - 128
30 - 420 - 238
31 - 403 - 267
32 - 434 - 184
33 - 322 - 158
34 - 503 - 264
35 - 416 - 387
36 - 413 - 248
37 - 458 - 182
38 - 474 - 346
39 - 375 - 120
40 - 280 - 168
41 - 449 - 198
यह भी पढ़ें :
शहर भाजपा अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ने कहा कि जनता ने भाजपा व देश के विकास पर भरोसा जताया है और इस बार भी देश का विकास चाहता है इसलिए मतदाताओं ने भाजपा पर भरोसा जताया है। मतदान करने के लिए सभी मतदाताओं का का आभार।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि हमारी पार्टी के हर एक सदस्य ने बेहतर कार्य किया। कहा चुक हुई इस पर विचार किया जाएगा।
Published on:
07 Jun 2024 11:33 pm
बड़ी खबरें
View Allबालोद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
