
पैन कार्ड के लिए कई दस्तावेज जरूरी (प्रतीकात्मक फोटो)
PAN Card New Rules: परमानेंट अकाउंट नंबर (पैन) बनवाना अब पहले जितना आसान नहीं रहेगा। आयकर विभाग ने पैन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया में बदलाव करते हुए दस्तावेजों की सूची को विस्तृत कर दिया है। पहले जहां केवल आधार और ओटीपी के जरिए घर बैठे पैन बन जाता था, अब कई मामलों में अतिरिक्त दस्तावेज और विस्तृत सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है।
नई व्यवस्था में आधार कार्ड की अनिवार्यता बनी हुई है, लेकिन अब इसके साथ अन्य प्रमाणित दस्तावेज भी देने होंगे। यानी अब पैन के लिए केवल आधार नहीं, बल्कि पूरी और पुख्ता पहचान जरूरी होगी।
अब केवल ओटीपी आधारित त्वरित प्रक्रिया हर मामले में पर्याप्त नहीं होगी। कई आवेदनों में अतिरिक्त जांच जोड़ी गई है, ताकि फर्जी या एक से अधिक पैन बनने की संभावना को रोका जा सके। साथ ही आवेदन फॉर्म और प्रक्रिया को भी समय-समय पर अपडेट किया जा रहा है।
पैन और आधार को लिंक करना अब भी जरूरी है। यदि दोनों लिंक नहीं हैं, तो पैन निष्क्रिय हो सकता है। ऐसी स्थिति में आयकर रिटर्न भरने बैंकिंग और निवेश से जुड़े कार्य प्रभावित होंगे। साथ ही यदि पैन और आधार में नाम या अन्य जानकारी अलग-अलग है, तो भी परेशानी आ सकती है, इसलिए विवरण का मिलान जरूरी है।
सुरेश कोठारी, आयकर विशेषज्ञ के अनुसार, पहले आधार और ओटीपी से पैन बन जाता था, लेकिन अब कई दस्तावेज जरूरी होंगे। इसका मकसद फर्जी पैन पर रोक लगाना और विभाग की कार्यप्रणाली को अधिक मजबूत बनाना है।
इससे संबंधित खबरें पढ़े
1 अप्रैल से नई व्यवस्था.. पूरी तरह डिजिटल होगा कोषालय सिस्टम, भ्रष्टाचार पर लगेगा लगाम- राज्य में वित्तीय प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा प्रशासनिक बदलाव होने जा रहा है। कोष एवं लेखा संचालनालय के निर्देशानुसार, 1 अप्रैल 2026 से भौतिक बीटीआर (बीटीआर) व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा। इसके स्थान पर अब ई-कोष के साइबर ट्रेजरी के माध्यम से ऑनलाइन बीटीआर नंबर जनरेट कर आहरण एवं वितरण अधिकारियों (डीडीओ) को आवंटित किए जाएंगे… पूरी खबर पढ़े
नई व्यवस्था लागू! 5000 से ज्यादा बकाया पर घर बैठे कट रहा कनेक्शन, धमतरी में 686 घरों की बिजली कटी- छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा जिले में अब बिजली खपत की ऑनलाइन मॉनिटरिंग शुरू हो गई है। नई व्यवस्था के तहत बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन अब स्मार्ट मीटर के माध्यम से ऑनलाइन काटे जा रहे हैं… पूरी खबर पढ़े
Published on:
01 Apr 2026 06:59 pm
बड़ी खबरें
View Allबालोद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
