17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चार पहिया में 65 लाख नकद बरामद, नहीं दिखा पाए दस्तावेज

बालोद जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुरूर थाना पुलिस ने कार्रवाई की है।
2 min read
Google source verification
बालोद जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुरूर थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने एनएच-30 मार्ग पर एक चारपहिया वाहन 65 लाख रुपए नकद बरामद कर जब्त किया है।

बालोद जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुरूर थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने एनएच-30 मार्ग पर एक चारपहिया वाहन 65 लाख रुपए नकद बरामद कर जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने दो व्यक्तियों अमित जैन (42 वर्ष) और लच्छू ठाकुर (38 वर्ष) को हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है कि आखिर क्यों इतना ज्यादा रकम कार में रखा गया था। फिलहाल यह मामला जिले में काफी चर्चा में है।

मरकाटोला घाट के पास की कार्रवाई

पुलिस को 26 मई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कांकेर की ओर से पुरूर आ रहे एक सफेद चार पहिया वाहन सीजी-24-टी-9998 में नकद राशि का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुरूर थाना पुलिस टीम ने मरकाटोला घाट क्षेत्र में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। जांच के दौरान कार में सवार अमित जैन निवासी बालोद और लच्छू ठाकुर निवासी ग्राम तरौद जिला बालोद से पूछताछ की गई। वाहन की तलाशी में 65 लाख रुपए नकद मिले।

यह भी पढ़ें :

45 डिग्री की तपिश, 300 चमगादड़ों की मौत

नहीं दिखा पाए कोई वैध दस्तावेज

राशि के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहने पर दोनों व्यक्ति कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। प्रारंभिक जांच में यह मामला कर चोरी और अवैध नकदी परिवहन से जुड़ा प्रतीत हुआ। पुलिस ने तत्काल वैधानिक कार्रवाई करते हुए संपूर्ण नकद राशि और वाहन को जब्त कर लिया।

चर्चा.. कहीं नगर पंचायत चुनाव के लिए तो नहीं

पुरूर क्षेत्र में हुई कार्रवाई काफी चर्चा में रही। दरअसल जिले के गुरुर ब्लॉक के नगर पंचायत पलारी में नगर पंचायत चुनाव होने वाला है। यहां एक जून को मतदान होगा। लोगों में चर्चा रही कि कहीं चुनाव के लिए तो यह राशि नहीं है। फिलहाल इस बात से पकड़े गए लोग इंकार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें :

रजही डैम में नहाने गए 17 साल के बालक की डूबने से मौत

रकम गिनने के लिए बैंक से बुलाए गए कर्मचारी व मशीन

बड़ी राशि होने के कारण हाथ से गिनने में काफी समय लगता इसलिए पुलिस विभाग ने बैंक से संपर्क कर कर्मचारी व गणना के लिए मशीन मंगाए तब पूरी राशि की गणना की गई।

कार्रवाई में इनकी रही भूमिका

कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल, एएसपी मोनिका ठाकुर और एसडीओपी गुरुर माया शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक जोगेंद्र साहू और उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बड़ी खबरें

View All

क्राइम

ट्रेंडिंग