
दल्लीराजहरा नगर से 6 किमी दूर स्थित रजही डैम में नहाने गए 17 वर्षीय बालक एवं खम्हारटोला मानपुर चौक निवासी अनीश कौशल की डूबने से मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह 11 बजे की है। मृतक रायपुर में प्रयास विद्यालय में कक्षा 11वीं का छात्र था। गर्मी छुट्टी में अपने घर आया था। वे दो भाई थे, जिसमें वह छोटा था। पिता का देहांत बचपन में हो चुका है। मां रोजी-मजदूरी करती है।
दल्लीराजहरा से 3 किमी की दूरी पर मानपुर चौक मेन रोड निवासी 17 वर्षीय बालक अपने 3-4 साथियों के साथ गर्मी से बचने के लिए रजही डैम में नहाने गया था। सभी दोस्त कार के ट्यूब में हवा भरकर उसे डैम में डालकर तैरने का आनंद ले रहे थे। प्रत्यक्षदर्शी साथियों ने बताया कि वह डैम के एक किनारे शौच गया था। वहीं अन्य दोस्त दूसरी ओर थे।
यह भी पढ़ें :
ट्यूब पानी की लहर में दूर चला गया। ट्यूब को पकड़ने के फेर में वह गहरे पानी में चला गया। परिजनों ने बताया कि उसे अच्छे से तैरना नहीं आता था। जिस जगह वह डूबा वहां 30 फीट पानी था। साथी बच्चों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया और परिजनों को फोन से सूचना दी।
यह भी पढ़ें :
घटना की सूचना मिलते ही राजहरा सीएसपी विकास पटले एवं दल्लीराजहरा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तत्काल गोताखोरों को बुलाकर रेस्क्यू शुरू किया गया। डैम में 30 से 35 फीट गहरा पानी और दलदल होने के कारण तलाश में दिक्कत आई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने 7 घंटे तक डैम के चप्पे-चप्पे में जाल और कांटा डालकर शव को खोजने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
प्रशासन ने दुर्ग से प्रशिक्षित गोताखोर और एसडीआरएफ टीम को सूचना दी। देर शाम दुर्ग की टीम बोट और आधुनिक उपकरणों के साथ रजही डैम पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। एक घंटे के अंदर टीम को शव बाहर निकालने में सफलता मिल गई।
मृतक बालक अपने माता-पिता का होनहार बेटा था। पढ़ाई में वह बचपन से मेधावी रहा है। घटना के बाद से घर में कोहराम मच गया है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्लेवासियों की भीड़ डैम पर जमा हो गई। गर्मी छुट्टी होने के कारण दोस्तों के साथ नहाने चले गया था।
रजही डैम में समय-समय पर नहाने के दौरान डूबने की घटनाएं सामने आती रही हैं। डैम में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। न तो चेतावनी बोर्ड लगे हैं और न ही गार्ड तैनात हैं। गहराई वाले हिस्से का पता नहीं चलने के कारण बच्चे हादसे का शिकार हो जाते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से डैम के चारों ओर फेंसिंग लगाने और होमगार्ड तैनात करने की मांग की है।
सीएसपी राजहरा विकास पटले ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम भेजी गई थी। गोताखोरों को शव नहीं मिला तो दुर्ग से टीम बुलाई गई। एसडीआरएफ की टीम ने पानी से शव को निकाल लिया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।
संबंधित विषय:
भिलाई स्टील प्लांट
big breaking
Big news
Breaking News
BSP
cg breaking news
cg hindi news
cg latest news
cg news
cg news in hindi
cg patrika news
chhattisgarh
Chhattisgarh news
छत्तीसगढ़ पुलिस
CM Vishnu Deo Sai
crime news
crimenews
Deputy CM Arun Sao
Deputy CM Vijay Sharma
patrika news
patrika news in hindi
pm modi
PM Narendra Modi
police
Published on:
25 May 2026 11:35 pm
बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
