25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी ने पहले ही आर्थिक संकट से किया था आगाह, ईंधन और सीएनजी की लगातार बढ़ रहीं कीमतें: अजय राय

लखनऊ में कांग्रेस ने महंगाई और ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है, लेकिन सरकार इस मुद्दे पर गंभीर नजर नहीं आ रही।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Aman Pandey

May 25, 2026

ajay rai PC: IANS

PC: IANS

अजय राय ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहले ही देश में आर्थिक संकट और महंगाई को लेकर आगाह कर चुके थे, लेकिन केंद्र सरकार ने समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उनका आरोप था कि गलत आर्थिक नीतियों की वजह से आम जनता पर लगातार बोझ बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों पर पड़ रहा है। रोजमर्रा की जरूरतों का सामान महंगा हो गया है और लोगों का घरेलू बजट बिगड़ गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मांग की कि केंद्र सरकार तुरंत ईंधन की कीमतों में राहत दे, ताकि जनता को कुछ राहत मिल सके।

खबर अपडेट की जा रही है