25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कृषि भूमि विवाद गंभीर, हथियार दिखाकर धमकाया

नगर के खरमोर अभ्यारण्य क्षेत्र में स्थित कृषि भूमि का मामला। हथियारबंद लोगों द्वारा फरियादियों को धमकी देने का आरोप, जिन्होंने सैलाना पुलिस थाने में आवेदन देकर प्रकरण दर्ज कर निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

2 min read
Google source verification
Land dispute, Kharmor Sanctuary news

नगर के खरमोर अभ्यारण्य क्षेत्र में स्थित कृषि भूमि का मामला। हथियारबंद लोगों द्वारा फरियादियों को धमकी देने का आरोप,

रतलाम। सैलाना के खरमोर अभ्यारण्य क्षेत्र में स्थित कृषि भूमि को लेकर चल रहे विवाद ने अब गंभीर रूप ले लिया है। हथियारबंद लोगों द्वारा फरियादियों को धमकी देने का आरोप, जिन्होंने सैलाना थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की हैं।

रंगवाड़ी मोहल्ला निवासी नारायण पिता गोपाल पाटीदार, गोपाल पिता नाथुलाल पाटीदार एवं किशोर पिता नाथुलाल पाटीदार ने सैलाना थाने में आवेदन देकर कई लोगों पर खेत पर पहुंचकर धमकाने, कब्जा छोडऩे का दबाव बनाने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। फरियादियों का आरोप है कि इनमें से दो व्यक्तियों के पास बंदूकें भी थीं। इसी आधार पर नारायण, गोपाल और किशोर पाटीदार ने सैलाना पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक धाराओं में प्रकरण दर्ज कर निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

दो दिन पहले भी धमकी देने का आरोप
आवेदन में कहा गया है कि घटना से दो दिन पहले भी उक्त युवक खेत पर पहुंचे थे और फरियादियों के पिता तथा परिवार के अन्य सदस्यों को धमकाया था। आरोप है कि उस दौरान उन्होंने कहा था कि जमीन बेच दी गई है और जल्द ही कब्जा छुड़वा लिया जाएगा। हालांकि उस समय परिवार के समझाने पर मामला शांत हो गया था।

स्कॉर्पियों में पहुंचे छह लोग, हथियार दिखाकर दी धमकी
शिकायत के अनुसार 25 मई 2026 को सुबह करीब 11 बजे फरियादी खेत पर फसल संबंधी कार्य कर रहा था। इसी दौरान एक काले रंग का वाहन लेकर आए, वाहन से कथित रूप से पांच लोग उतरे, जिनमें से दो व्यक्तियों के हाथों में बंदूकें थीं। फरियादी का आरोप है कि एक व्यक्ति स्वयं को जमीन का सौदा कराने वाला बताते हुए खेत पर मौजूद व्यक्ति से उसकी पहचान पूछी और फिर कहा कि यह जमीन उक्त व्यक्ति की है। इसके बाद सभी लोगों ने जमीन खाली करने का दबाव बनाया। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि प्रतिवादियों ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि जमीन खरीदी जा चुकी है और यदि कब्जा नहीं छोड़ा गया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। फरियादी ने बताया कि डर के कारण उसने अपने बड़े पिता किशोर पाटीदार और अन्य परिजनों को फोन कर मौके पर बुलाया।

परिवार के सामने भी दी गई कथित धमकियां
आवेदन के अनुसार, जब परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और बातचीत करने का प्रयास किया तो बंदूकधारी व्यक्तियों ने सभी को धमकाया। फरियादियों का आरोप है कि प्रतिवादियों ने कहा कि उनके पास हथियार हैं और वे किसी को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि जमीन का सौदा जिस व्यक्ति के माध्यम से हुआ है तथा कब्जा हटाने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। फरियादियों ने यह भी आरोप लगाया है कि प्रतिवादियों ने भविष्य में दोबारा पूरी टीम के साथ आने और जमीन खाली नहीं करने पर परिवार को गंभीर नुकसान पहुंचाने की चेतावनी दी।

पुलिस से की कार्रवाई की मांग
फरियादियों ने आवेदन में कहा है कि उक्त घटनाक्रम से उन्हें और उनके परिवार को जान-माल का खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने आशंका जताई है कि प्रतिवादी दोबारा आकर जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर सकते हैं। इसी आधार पर नारायण, गोपाल और किशोर पाटीदार ने सैलाना पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक धाराओं में प्रकरण दर्ज कर निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल यह एक पक्ष द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन में लगाए गए आरोप हैं। मामले में पुलिस जांच और दूसरे पक्ष का पक्ष सामने आने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।