24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्रिका पक्षी मित्र अभियान: आप भी जुड़े पेड़ों पर टांगें पानी भरे सकोरे

पक्षी मित्रों को बांटे सकोरे, सैलाना रोड ऑरो आश्रम में आनंदम् विभाग की जिला समन्वय सीमा अग्निहोत्री के नेतृत्व में सदस्यों ने पेड़ों पर सकोरे लगाकर पानी भरा। इस पहल का उद्देश्य भीषण गर्मी में पक्षियों को पानी उपलब्ध कराना और उनके संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

2 min read
Google source verification
Patrika's Bird Friend Campaign in ratlam news

पक्षी मित्रों को बांटे सकोरे, सैलाना रोड ऑरो आश्रम में आनंदम् विभाग की जिला समन्वय सीमा अग्निहोत्री के नेतृत्व में सदस्यों ने पेड़ों पर सकोरे लगाकर पानी भरा।

रतलाम। शहर में पत्रिका पक्षी मित्र अभियान जारी है। इसी क्रम में सोमवार को सैलाना रोड स्थित ऑरो आश्रम में आनंदम् विभाग ने जुडकऱ पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की गई। आनंदम् विभाग की जिला समन्वयक सीमा अग्निहोत्री के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पक्षी मित्र शामिल हुए।

अभियान के अन्तर्गत उपस्थित सदस्यों को पक्षियों के लिए सकोरे वितरित किए गए। इसके बाद सभी ने मिलकर आश्रम परिसर और आसपास के पेड़ों पर ये सकोरे लगाए और उनमें ताजा पानी भरा। इस पहल का उद्देश्य भीषण गर्मी में पक्षियों को पानी उपलब्ध कराना और उनके संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

दाना पानी की किया संकल्प
इस अवसर पर मधु परिहार, सुरेंद्र अग्निहोत्री, धर्मा कोठारी, धर्मेंद्र परिहार, ऑरो आश्रम से सतीश पांडे, अमित श्रीवास्तव, संजय ओझा, यशपाल तंवर, विनीता ओझा, रुपेश राठौर, विभा राठौर, कैशवी, बीएल शर्मा, राकेश मिश्रा, जन अभियान परिषद् जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, पंडित बालकृष्ण तिवारी और कचरु राठौड़ सहित अनेक लोगों ने हिस्सा लिया। सभी ने पक्षियों के लिए नियमित रूप से दाना-पानी की व्यवस्था करने का संकल्प किया।

पक्षियों के लिए बांटे सकोरे
पत्रिका पक्षी मित्र अभियान से प्रेरित होकर सामाजिक-संस्था संगठन अपने अपने स्तर पर पक्षियों के लिए सकोरे और जल-दाना आदि की व्यवस्था कर रहे हैं। राठौड़ समाज घर-घर सकोरे वितरण कर रहा हैं। महक, आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के साथ ही परस्पर संस्था के साथ ही भारतीय स्त्री शक्ति जिला इकाई ने भी पक्षियों के लिए सकोरे वितरण किए। प्रकृति संरक्षण पर जोर देते हुए, पक्षियों के लिए 50 सकोरे का वितरण कार्यक्रम शहर के गुलाब चक्कर पर हुआ।

अहिंसा परमो धर्म का दिया संदेश
जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद् के सहयोग से पतंजलि युवा भारत विशनित योग संगीत संस्थान की ओर से प्रकृति, योग और संगीत का त्रिवेणी संगम कार्यक्रम आयोजित किया। श्रीराम राज्य नि: शुल्क शस्त्र कला केंद्र संचालक दिलीप हिंदू की देखरेख में शहर की प्रतिभाशाली बालिकाओं ने शस्त्र कला का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि अनोखीलाल कटारिया ने कहा कि प्रकृति, योग और संगीत का समावेश एक जीवंत आनंद स्वरूप है, जो वर्तमान समय की महती आवश्यकता है। उन्होंने अहिंसा परमो धर्म का संदेश देते हुए हरियाली के लिए संरक्षित बीज रोपण करने और पक्षी-वृक्ष मित्र बनने का आह्वान किया।

सकोरे वितरित किए
इस मौके पर जन अभियान परिषद् जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, शंकरलाल राठौड़ और गोवर्धन लाल बिलवार की ओर से 50 सकोरे वितरित किए। शुरुआत में गोपिका बैरागी की सरस्वती वंदना ने प्रस्तुति की। संचालन करते हुए विशालकुमार वर्मा ने बताया कि सकोरे वितरण अभियान निरंतर जारी रहेगा।आयोजन में कटारिया, गो सेवक दिनेश वाघेला, आरडीए उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी, प्राचार्य सुभाष कुमावत, गायक अय्यूब खान, राकेश मिश्रा, शिव त्रिलोक चंदानी, हेमंत मूणत, हेमा निरंजनी और डॉ. प्रदीप जैन सहित कई समाजसेवियों को सम्मानित किया।