26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लहसुन की मुंडमाला से अनूठा श्रृंगार, भाव बढ़ने की प्रार्थना

रतलाम

image

Newsdesk

Aug 26, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-2608




मथुरी। धराड़ में सोमवार को बाबा भूतेश्वर महादेव का केसर के लेपन से अभिषेक कर लहसुन की मुंडमाला पहनाकर आकर्षक श्रृंगार किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि यह क्षेत्र लहसुन उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है, इस कारण किसानों ने बाबा से लहसुन के अच्छे भाव मिलने की प्रार्थना की।



श्रावण के अंतिम सोमवार पर मंदिर में दिनभर दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। शाम को आरती के बाद रात्रि में मनमोहक भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें भजन मंडलियों ने भक्तिमय प्रस्तुतियां दी।

मंदिर समिति ने बताया कि पूरे श्रावण मास सर्वसमाज सकल पंच के सहयोग से अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है।