26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेज एक पर बाटम- कोटा मंडल पर रतलाम के कर्मचारियों को काम नहीं करने देने का मुद्दा फिर गर्माया

रतलाम

image

Newsdesk

Aug 26, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-2611

रतलाम. वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन ने रनिंग कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर मंडल रेल प्रबंधक अश्विनी कुमार को ज्ञापन दिया। मंडल अध्यक्ष ह्रदेश पांडे और मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ के नेतृत्व में लोको पायलटों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर प्रबंधक के कक्ष में ज्ञापन सौंपा गया। असल में रतलाम की कई ट्रेन में रनिंग विभाग के कर्मचारियों को काम करने का अधिकार है, लेकिन कोटा मंडल के रनिंग विभाग के अधिकारी रतलाम के कर्मचारियों को काम करने से रोक देते है। पूर्व में भी यह मामला उठा है, अब एक बार फिर यह मामला गर्माया है।


यूनियन का आरोप है कि कोटा मंडल द्वारा 11 ट्रेनों का संचालन रतलाम मंडल को नहीं करने दिया जा रहा है। महाप्रबंधक स्तर पर इन सभी गाड़ियों (12938, 12940, 22210, 21908, 15085, 20437, 12946, 22544, 14723, 22939, 22142) का संचालन रतलाम मंडल को दिया गया था, लेकिन कोटा मंडल मनमानी कर रहा है। रतलाम मंडल का लोको पायलट कोटा मंडल पर गाड़ी संचालन के लिए जाता है तो उन्हें गाड़ी संचालन नहीं करने दिया जाता। इन समस्याओं के कारण रतलाम मंडल की पदोन्नति प्रभावित हो रही है और शेड्यूल बनाने में भी दिक्कतें आ रही हैं।


संचालन नहीं करने दिया
संगठन प्रवक्ता अशोक तिवारी ने बताया 24 अगस्त को नई गाड़ी अमृत भारत (20437) जो कोटा से रतलाम तक चलनी थी, उसका संचालन भी कोटा मंडल ने रतलाम के लोको पायलटों को नहीं करने दिया। इन समस्याओं को लेकर पहले मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में प्रदर्शन किया गया, जिसके बाद मंडल प्रबंधक के कक्ष में जाकर लिखित में ज्ञापन दिया गया। मंडल रेल प्रबंधक कुमार ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इसका निराकरण किया जाएगा। इस अवसर पर यांत्रिक शाखा सचिव कुलदीप चौहान, मंडल युवा समिति सचिव बेनी प्रसाद मीणा, एसबीएफ के पूर्व डायरेक्टर वाजिद खान, एसबीएफ सदस्य पीयूष व्यास, आशीष यादव सहित तमाम रनिंग कर्मचारी उपस्थित थे।