26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस स्टैंड से हटीं जर्जर दुकानें, चार माह का विवाद थमा

रतलाम

image

Newsdesk

Aug 26, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-2609



सैलाना. नगर के बस स्टैंड पर मंगलवार तड़के नगर परिषद और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सुलभ कॉम्प्लेक्स के आसपास बनी जर्जर दुकानों को जेसीबी की मदद से जमींदोज कर दिया। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई को लेकर प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार मनीष जैन सहित राजस्व अमला, नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला एवं नगर परिषद का पूरा अमला मौके पर मौजूद रहा।

सैलाना थाना प्रभारी पिंकी आकाश के नेतृत्व में सैलाना के साथ सरवन, बाजना और रावटी थानों का थाना बल तैनात किया गया था। नगर परिषद और कुछ दुकानदारों के बीच इन दुकानों को लेकर चार माह से विवाद चल रहा था। 22 अगस्त 2026 को प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड, सैलाना के न्यायालय ने दुकानदारों द्वारा प्रस्तुत अस्थायी निषेधाज्ञा आवेदन को निरस्त कर दिया था। न्यायालय ने अपने आदेश में कहा था कि वादी पक्ष प्रथमदृष्टया अपना मामला साबित करने में सफल नहीं रहा। नगर परिषद ने न्यायालय में दुकानों की जर्जर स्थिति से संभावित जनहानि की आशंका तथा सिंहस्थ को देखते हुए बस स्टैंड के विस्तार की आवश्यकता का मुद्दा रखा था। कार्रवाई से पहले दुकानदारों ने सुरक्षा की दृष्टि से अपनी दुकानें खाली कर दी थीं। नगर परिषद अध्यक्ष शुक्ला ने कहा कि यह कार्रवाई नियमों एवं न्यायालय के आदेश के अनुसार की गई है। जर्जर ढांचे को हटाकर बस स्टैंड को सुरक्षित एवं व्यवस्थित स्वरूप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुनर्निर्माण के बाद पूर्व में आवंटित दुकानदारों को नियमानुसार दुकानें उपलब्ध कराई जाएंगी।