
datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)
फोटो-आरटी-2612
आलोट. छोटे नगरों की प्रतिभाएं अब डिजिटल मंच के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन कर रही हैं। इसी क्रम में आलोट के युवक गायक अमन आंचलिया की भक्ति स्वर प्रस्तुति ‘मन की बाता’ भेरूजी स्तवन 30 अगस्त को यू-ट्यूब पर प्रसारित होगी। इस भक्ति भाव से सजे भजन की पूरी शूटिंग राजस्थान के प्रसिद्ध नाकोड़ा तीर्थ में की गई है।
नाकोड़ा की पावन धरती और भक्ति संगीत का यह संगम इस प्रस्तुति को विशेष बना रहा है। अमन आंचलिया ने अपनी मधुर आवाज के जरिए भेरूजी की आराधना को सुरों में पिरोया है। भजन में भक्ति भाव के साथ नाकोड़ा तीर्थ की अध्यात्मिक पृष्ठभूमि भी देखने को मिलेगी, जिसने प्रस्तुति को आकर्षक रूप दिया है। नाकोड़ा तीर्थ में हुई शूटिंग के बाद अब यह भजन यू-ट्यूब के माध्यम से श्रोताओं तक पहुंचेगा। 30 अगस्त को प्रसारण के बाद भजन प्रेमी घर बैठे इस भक्ति प्रस्तुति का आनंद ले सकेंगे। स्थानीय कलाकार की आवाज और प्रसिद्ध तीर्थ की पृष्ठभूमि का यह मेल प्रस्तुति को एक अलग पहचान देगा।
Updated on:
26 Aug 2026 06:00 am
Published on:
26 Aug 2026 06:00 am
