21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्रिका पक्षी मित्र अभियान, महक-भारतीय स्त्री शक्ति ने बांटे सकोरे

पक्षियों के लिए सरोरे वितरण कर अलग-अलग क्षेत्रों में संस्था संगठन के पदाधिकारी संदेश दे रहे हैं कि एक सकोरा बांधिए...किसी वृक्ष की डाल...। पंक्षी मरे न प्यास से...गर्मी है विक्राल...।। शहर के राम मंदिर, जवाहर नगर, हनुमान ताल मंदिर परिसर में बांटे सकोरे।

2 min read
Google source verification
Patrika Bird Friend Campaign News in ratlam news

शहर के राम मंदिर, जवाहर नगर, हनुमान ताल मंदिर परिसर में बांटे सकोरे।

रतलाम. पत्रिका पक्षी मित्र अभियान से प्रेरित होकर शहर में गर्मी के दौरान यहां वहां भटकते पक्षियों के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में सामाजिक, धार्मिक संस्था संगठनों के माध्यम से सकोरे वितरण किए जा रहे है। तो कोई पक्षियों के लिए आवास और दाना-पानी की व्यवस्था कर रहा हैं। यह संदेश भी दे रहे हैं कि एक सकोरा बांधिए…किसी वृक्ष की डाल…। पंक्षी मरे न प्यास से…गर्मी है विक्राल…।।

गुरुवार को सकोरा वितरण अभियान के अन्तर्गत राममंदिर, जवाहर नगर क्षेत्र में सकोरा वितरण किया गया। मुख्य रूप से इस दौरान बजरंग पुरोहित ने अपने हाथों से क्षेत्रवासियों को सकोरे वितरण कर उन्हे नियमित पक्षियों के लिए पानी भरकर रखने के लिए प्रेरित किया।

इन्होंने अभियान को सराहा
कार्यक्रम की शुरुआत में महक संस्थान के अध्यक्ष मोड़ीराम सोलंकी एकांत ने अतिथि का पुष्पमाला से स्वागत किया। संस्थान की ओर से चलाए जा रहे सकोरा वितरण कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम अन्य संस्थाओं को भी करना चाहिए। पूर्व पार्षद गोपाल परमार ने कहा कि में ऐसे पुनित कार्य में हरसंभव सहयोग करुंगा, कार्यक्रम में अशोक मेहता, शांतिलाल पितलिया, ज्वैरीलाल गोयल, प्रभुलाल रावल सहित स्थानीय महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।

हनुमान ताल पर भारतीय स्त्री शक्ति जिला इकाई ने बांटे सकोरे
जिस घर की छत पर पंछी आते हैं वहां बरकत और सुकून खुद चलकर आता है। पुरुषोत्तम मास में पत्रिका पक्षी मित्र अभियान के आव्हान पर तपती गर्मी में प्यासे पंछियों की प्यास बुझाने के लिए भारतीय स्त्री शक्ति जिला इकाई ने सकोरे वितरण कार्यक्रम रखा। उपस्थित सभी को मिट्टी के शीतल जल पात्र रखने के उद्देश्य से हनुमान ताल पर सकोरे वितरित कर पुण्य कार्य किया।

पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए सकोरे वितरण
कार्यक्रम की शुरुआत में हनुमान मंदिर में देव दर्शन कर उपस्थित जन समुदाय में सकोरे वितरित किए। इस मौके पर अध्यक्ष वैशाली व्याघ्रम्भरे ने बताया कि हमारी संस्था जरूरतमंद स्त्री की शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलम्बन, समानता और सम्मान के सामाजिक कार्य के साथ प्रत्येक वर्ष ग्रीष्मकालीन अवकाश में बच्चों और युवा पीढ़ी के लिए संस्कार शिविर और तेज गर्मी में पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए सकोरे वितरण का कार्य भी करती है।

ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर संगठन मंत्री सविता तिवारी, उपाध्यक्ष सारिका शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रेमलता जैन, सदस्य कर्नल रेवा शर्मा, सीमा अग्निहोत्री, कविता राजपुरोहित, जयश्री व्यास, सोनाली बोयत, किरण चौहान, प्रीति शर्मा, हेमलता शर्मा, सरोज परमार, अनिता जोशी आदि मौजूद रही। सचिव रश्मि व्यास ने सभी सदस्यों का आभार माना।