24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज से मंगल तक तपेगा नौतपा, जाने…या फिर होगा खंडित

25 मई से 2 जून तक सूर्य रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे। इस कारण भीषण गर्मी के साथ ही लू चलने की संभावना बढ़ जाता हैं। ऐसी मान्यता भी है कि इन दिनों में जितनी अधिक गर्मी पड़ती हैं, मानसून में उतनी ही अच्छी बारिश होती हैं।

2 min read
Google source verification
Weather Alert- Temperature News in ratlam

25 मई से 2 जून तक सूर्य रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे। इस कारण भीषण गर्मी के साथ ही लू चलने की संभावना बढ़ जाता हैं।

रतलाम. जिले में मई माह में सूर्यदेव आसमान से आग बरसा रहे हैं, आज से मंगल तक अब नौ तपा की गर्मी का तेज शहर करना पड़ेगा। इस दौरान सूर्य रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे। इस कारण भीषण गर्मी के साथ ही लू चलने की संभावना बढ़ जाता हैं। ऐसी मान्यता भी है कि इन दिनों में जितनी अधिक गर्मी पड़ती हैं, मानसून में उतनी ही अच्छी बारिश होती हैं।

ग्रीष्म ऋतु चरम पर हैं, मई माह के शुरुआत पांच दिन छोडकऱ बाकि शेष दिन 40 डिग्री से अधिक तप हैं। इस मध्य पारा 45-46 डिग्री तक भी पहुंच गया, लोगों को गर्मी से राहत कूलर, एसी में मिल रही हैं, जबकि पंखों में भी पसीना निकल रहा हैं। उमस से हाल बेहाल हैं। सोमवार 25 से 2 जून मंगलवार तक नौतपा लगेगा, ऐसा माना जाता है कि इन दिनों में काफी गर्मी होती हैं। नौ तपा अगर खंडित होता हैं तो बारिश भी कम होती हैं।

क्या कहता है मौसम विभाग
मौसम विभाग की माने तो एक नया पश्चिमी विक्षोभ 28 मई से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करने की संभावना हैं। उष्ण लहर का असर रतलाम, मंदसौर, झाबुआ, नीमच सहित अन्य जिलों में भी 28 मई की सुबह 8.30 बजे तक रह सकता हैं। मौसम विभाग वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि आगामी 24 घंटे में रतलाम सहित कुछ जिलों में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी।

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान
रतलाम में अधिकतम तापमान 1 डिग्री की गिरावट के साथ रविवार को 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, रात का तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। दिन में खजुराहो, नोगांवा, दतिया 45 डिग्री से अधिक तप रहे हैं। जबकि गुना ग्वालियर, राजगढ़, सागर, सतना, टिकमगढ़ में 44 डिग्री तापमान रहा। कई जिलों में रात का तापमान 30 डिग्री से अधिक चला गया हैं।

15 साल में नौतपा मई में कब कितना तपा
दिनांक वर्ष अधिकतम न्यूनतम
29 मई 2019 44.2 27.0
28 मई 2018 45.5 27.6
31 मई 2015 44.4 26.2
30 मई 2014 44.0 26.6
30 मई 2012 42.8 27.2

वर्तमान पांच दिन तापमान की स्थिति
24 मई 42.2 27.6
23 मई 43.2 27.5
22 मई 43.0 27.2
21 मई 42.5 27.0
20 मई 43.2 27.2

जल संरक्षण के प्रति जागरूकता अभियान
जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य को लेकर गंगा दशमी पर्व पर 'जल गंगा संवर्धन अभियान' के अंतर्गत 25 मई को जिले में अनेक कार्यक्रम होंगे। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री विजय शाह शामिल होंगे। सोमवार सुबह 7.30 बजे कस्तूरबा नगर से हनुमान ताल तक कलश यात्रा से होगी। इसके बाद सुबह 8.45 बजे हनुमान ताल पर श्रमदान और स्वच्छता व जल संरक्षण गतिविधियां की जाएंगी। शाम 7 बजे झाली तालाब पर दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम होगा। शाम 7.30 बजे से झाली तालाब पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भजन संध्या का आयोजन होगा।