
Passport Seva Kendra: पासपोर्ट बनाने के शुल्क में होगी बढ़ोत्तरी (Photo Source - AI)
Passport news: आप अभी आए हैं… चार बजे बाद आवेदन नहीं लिए जाएंगे…आपने पहले बुकिंग करा ली है…आप थोड़ा इंतजार करें…आपकी मार्कशीट व आधार में सरनेम मिस मैच हो रहा है, आधार सही करा लें, नहीं आपको भोपाल जाना पड़ेगा। आपका आवेदन अपलोड हो गया है, पुलिस वैरिफिकेशन के बाद पासपोर्ट बन कर स्पीड पोस्ट के माध्यम से आपके घर आ जाएगा। बताया गया पहले आप दस्तावेजों में नाम एक जैसे करा ले। इसके बाद आप आवेदन करें। इस प्रकार के नजारे एमपी में रतलाम शहर के सैलाना बस स्टैंड स्थित डाकघर परिसर में स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में देखने को मिले।
वहां पर लोग पासपोर्ट बनवाने आए थे। काम की गति धीमी होने से पासपोर्ट बनाने आए लोगों को शाम करीब पांच बजे तक इंतजार करना पड़ रहा है। अगर आपको पासपोर्ट बनवाना है तो आपको भी एक माह का इंतजार करना पड़ेगा। यहां पर वर्तमान में 30 दिन की वेटिंग चल रही है। रतलाम पासपोर्ट सेवा केंद्र में दो सीएससी मशीन संचालित हो रही है। इन पर प्रतिदिन करीब 90 पासपोर्ट के स्लाट बुक होते हैं। साथ ही 10 पीसीसी (पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट) बनाए जाते हैं। एक केंद्र के दौरान 45 पासपोर्ट व पांच पीसीसी बनते थे।
केंद्रीय पासपोर्ट विभाग ने एक जुलाई से पासपोर्ट बनाने के शुल्क में एक हजार की बढ़ोत्तरी कर दी है। 30 जून तक यही पासपोर्ट 1500 रुपए में बन रहा था। तो एक जुलाई से 2500 रुपए हो गया है। इसको देखते हुए लोगों ने जून माह के अंतिम सप्ताह में ही इसके लिए तारीख की बुकिंग करा ली थी।
पासपोर्ट बनाने में अब युवतियां व महिलाएं भी रुचि दिखाने लगी हैं। पहले जहां 10 प्रतिशत महिलाएं ही पासपोर्ट बनवाती थी। वर्तमान में यह रेशो 60-40 पहुंच गया है। युवतियां व महिलाएं भी पासपोर्ट बनवाने आ रही है।
मुझे आए अभी एक सप्ताह हुआ है। तब से रोज भीड़ लग रही है। अभी करीब एक माह की वेटिंग चल रही है। वर्तमान में सभी पासपोर्ट कार्यालयों पर वेटिंग चल रही है। हमारे यहां पर 90 पासपोर्ट व 10 पीसीसी बनाए जा रहे हैं। अभिषेक चंद्रा, प्रभारी - डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र रतलाम
Updated on:
14 Jul 2026 06:01 pm
Published on:
14 Jul 2026 06:01 pm
