
Indore Urmila Saini Murder Case: पुलिस कर रही जांच (Photo Source - Patrika)
Indore crime news: एमपी के इंदौर शहर में पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी की शनिवार को हुई हत्या में आरोपी पति अखिलेश सैनी अब तक फरार है। हत्याकांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाने जानकारी सामने आई है। पुलिस को इस बात की जानकारी भी मिली है कि पत्नी उर्मिला की हत्या करने के लिए पति अखिलेश ने सात लेयर वाला मेडिकल चाकू मंगवाया था। पुलिस को जांच के दौरान घर में एक मेडिल नाइफ बॉक्स भी मिला है।
बताया जा रहा है कि इस नाइफ बॉक्स का यूज मेडिकल ट्रीटमेंट में ऑपरेशन्स या डिलीवरी के दौरान गहरे चीरे लगाने के लिए किया जाता है। परिवार वालों का कहना है कि अखिलेश ने ये चाकू ऑनलाइन मंगवाया था। पुलिस अब इसकी जांच कर रही है।
जानकारी मिली है कि पति अखिलेश ने पत्नी को बेरहमी से मारने के बाद खून से सने कपड़ों को पास ही एक चेंबर में फेंक दिया था। इसके बाद बाथरूम में जाकर नहाया और साफ-सुथरे कपड़े पहने थे। बाद में उसने बालों में तेल और तिलक भी लगाया। इसके बाद वह सीधे बच्चों प्रेक्षा और अव्यक्त के स्कूल पहुंचा। वहां उसने बेटी को मां का नेकलेस, घर की चाबी, एटीएम कार्ड दिया और छुट्टी के बाद सीधे मौसी के घर जाने को कहकर फरार हो गया। बेटी ने बताया कि पिता के चेहरे पर एक भी शिकन नहीं थी।
पत्नी उर्मिला की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ने उर्मिला के सिर पर पहले किसी भारी चीज से वार किया था जिससे कि वो खुद को बचा न पाए। बाद में मौत हो जाने के बाद भी आरोपी नहीं रुका, शव का जबड़ा और चार दांत टूटे हुए थे। गर्दन कटी हुई थी। पूरे चेहरे को चाकुओं से गोद दिया गया था। जिससे वो पहचान में भी नहीं आ रही था। उर्मिला की एक रिश्तेदार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद उर्मिला की डेडबॉडी को ज्यादा खोलने से मना किया गया था क्योंकि उसके साथ हैवानियत की गई थी।
आरोपी पति अखिलेश ने सारे प्लान पहले से बना रखे थे। पत्नी को मारने के बाद वह रेलवे स्टेशन और सरवटे बस स्टैंड के पास सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया, लेकिन उसके बाद वह जानबूझकर ऐसे रास्तों से निकला, जहां कैमरे नहीं लगे थे। आरोपी अपने साथ एक डेबिट कार्ड लेकर भागा है और लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है।
इंदौर की डाक कुंज कॉलोनी में पति अखिलेश ने पोस्टल असिस्टेंट पत्नी उर्मिला सैनी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि सुबह बच्चों के स्कूल जाने के बाद सनकी पति ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। चाकू से महिला के शरीर पर गंभीर वार किए गए हैं। घबराई बेटी ने नाना, मौसा को फोन पर जानकारी दी। परिवार मौके पर पहुंचा तब पता चला कि पति फरार है। पूरे समय परिवार विलाप करता रहा। परिवार के सदस्यों ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
Updated on:
14 Jul 2026 04:20 pm
Published on:
14 Jul 2026 04:20 pm
