बलोदा बाज़ार

CG Election 2025: चुनावी ट्रेनिंग से बिना बताए गायब रहे 276 कर्मचारियों, सबको किया नोटिस जारी…

CG Election 2025: बलौदाबाजार जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच जिला निर्वाचन अधिकारी ने 276 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है।

less than 1 minute read

CG Election 2025: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच जिला निर्वाचन अधिकारी ने 276 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई उन कर्मचारियों के खिलाफ की गई, जो 13-14 फरवरी को आयोजित पंचायत चुनाव की ट्रेनिंग में बिना सूचना दिए अनुपस्थित रहे।

CG Election 2025: कर्मचारियों को नोटिस जारी..

कलेक्टर ने कहा कि इन कर्मचारियों को 24 घंटे के भीतर अपना जवाब पेश करना होगा। नोटिस उन कर्मचारियों को भेजा गया है, जो बिना किसी जानकारी के ट्रेनिंग से गायब पाए गए। इन पर आरोप है कि इन्होंने चुनाव आयोग के महत्वपूर्ण ट्रेनिंग कैंप में भाग नहीं लिया।

इस बारे में पहले से कोई सूचना भी नहीं दी। कलेक्टर ने इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम और छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम 17(2) और 17(3) के तहत गंभीर लापरवाही मानते हुए नोटिस जारी किया है। दोषी पाए गए कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई भी हो सकती है।

नोटिस की ब्लॉकवार जानकारी

बलौदाबाजार 15 कर्मचारी

भाटापारा 29 कर्मचारी

सिमगा 106 कर्मचारी

कसडोल 56 कर्मचारी

पलारी 70 कर्मचारी

Also Read
View All
सूर्यकुमार यादव समेत टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने किया बारनवापारा अभयारण्य का दौरा, तस्वीरें हुईं वायरल, देखें आप भी

कभी हजारों की चहचहाहट, आज सन्नाटा… छत्तीसगढ़ के इस जलाशय से क्यों रूठे प्रवासी पक्षी? जानिए चौंकाने वाली वजह

औद्योगिक हादसे के बाद बड़ा एक्शन, रियल इस्पात एंड एनर्जी का किल्न-01 सील, जांच में कई लापरवाहियां हुईं उजागर

Major Accident at Steel Plant: स्पंज आयरन फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, CM साय ने मृत श्रमिकों के परिजनों को दिया हरसंभव मदद का आश्वासन

Major Accident at Steel Plant: बलौदाबाजार स्पंज आयरन प्लांट में ब्लास्ट, 6 मजदूरों की मौत, 5 घायलों की हालत गंभीर

अगली खबर