
Major Accident On Saharanpur Muzaffarnagar Highway Army Soldiers Gypsy Collided Truck
Chhattisgarh News: बलौदाबाजार सिमगा मुख्य मार्ग पर यहां से 4 किलोमीटर दूर शाम लगभग 7 बजे एक कैप्सूल वाहन ने लगभग एक दर्जन मवेशी को रौंद डाला, जिसमें पांच मवेशियों की मौके पर मौत हो गई, वहीं अन्य सभी गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। इस घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया। सड़क के दोनों किनारे आधा आधा किलोमीटर तक ट्रकों की लंबी कतार लग गई।
घटना की जानकारी मिलने पर सिमगा एसडीएम, भाटापारा एसडीओपी सिद्धार्थ बघेल, सुहेला तहसीलदार डीके सामल और सुहेला थाना प्रभारी पुरुषोत्तम कुर्रे स्टाफ सहित मौके पर पहुंच चुके हैं। उक्त संबंध में सुहेला थाना प्रभारी पुरुषोत्तम कुर्रे ने बताया कि सड़क के एक ओर से आवागमन प्रारंभ करा दिया गया है। किसान भी आपस में चर्चा कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
मिली जानकारी के अनुसार श्रीनिधि ट्रांसपोर्ट का ट्रक क्रमांक सीजी 22 एसी 6581 के चालक ने 4 से 5 दुधारू भैंस को रौंद दिया और घटना के बाद चालक फरार हो गया है। घटना की जानकारी मिलने पर मवेशियों के मालिकों सहित ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया है, जिससे विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संयंत्रों और स्टोन क्रेशरों लिए चलने वाले भारी वाहनों के पहिए थम चुके हैं। घटना में नारायण वर्मा के दो कंसराम साहू के दो और महेंद्र निर्मलकर के एक मवेशी मरे हैं। पीड़ित और मवेशी मालिक नारायण वर्मा और कंस राम साहू ने कहा कि ट्रक मालिक तत्काल प्रत्येक मवेशी का 1 लाख मुआवजा दे तभी चक्का जाम खत्म करेंगे। समाचार लिखे जाने तक चक्काजाम जारी था।
Updated on:
12 Nov 2022 01:22 pm
Published on:
12 Nov 2022 01:20 pm

बड़ी खबरें
View Allबलोदा बाज़ार
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
